{"_id":"5e6225b78ebc3eeb2748bcde","slug":"holi-celebrations-in-shri-krishna-janmasthan-temple-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर छाया होली का उल्लास, कोरोना के खौफ से नहीं डिगी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर छाया होली का उल्लास, कोरोना के खौफ से नहीं डिगी आस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भजनों पर झूमतीं श्रद्धालु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रज में होली का उल्लास छाया हुआ है। बरसाना-नंदगांव के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली का आनंद बरस रहा है। रंगभरनी एकादशी पर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर राधाकृष्ण की युगल जोड़ी की आरती कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके साथ ही परिसर में मौजूद भक्त होली के रंगों में सराबोर होकर झूमने लगे।
2 of 5
कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने किया होली महोत्सव का शुभारंभ
- फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार सुबह से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भक्ति के रंगों की ऐसी हिलोरे उठ रही हैं कि मथुरावासियों के साथ देश-विदेश से आए भक्त भी उसमें रंगे हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई कान्हा के प्रसादी रंग में रंग गया है। हर ओर रंग बिरंगे उड़ते गुलाल से वातावरण सतरंगी हो गया है।
3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली महोत्सव
- फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के होली महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रावल गांव के हुरियारे और हुरियारिनों ने लठमार होली खेलने आए हैं। इस उत्सव में फूलों की होली के बाद पहली बार सुगंधित द्रव्य की होली खेली जा रही है। कलाकार गीत और नृत्य के बीच होली की प्रस्तुति दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : Amar Ujala
कोरोनावायरस का खौफ भक्तों की आस्था नहीं डिगा सका है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में आयोजित होली महोत्सव में कई श्रद्धालु मास्क लगाकर पहुंचे हैं। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने जुकाम, खांसी और वायरल आदि संबंधी परेशानी से पीड़ित लोगों को आयोजन में न आने की अपील की है।
विज्ञापन
5 of 5
कार्ष्णि गुरु शरणानंद ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
- फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि संपूर्ण विश्व में लोगों को भयभीत करने वाले कोरोनावायरस को देखते हुए लोगों से अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से रोगमुक्त-भयमुक्त करने के लिए केशवदेव के श्रीचरणों में प्रार्थना की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।