जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज आज रंगभरनी एकादशी से जगमोहन में स्वेत पोशाक धारण कर, रजत सिंहासन पर विराजित होकर भक्तों संग होली खेलेंगे। इस परंपरा के बाद मंदिर में रंग वाली होली का शुभारंभ हो जाएगा। मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी के अनुसार रंगभरनी एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया जाता है। सेवायत सबसे पहले स्वर्ण रजत निर्मित पिचकारी से स्वेत वस्त्र धारण किए हुए ठाकुरजी के ऊपर रंग डालते हैं, इसके बाद होली का परंपरागत शुभारंभ होता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में टेसू के रंगों के साथ-साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर गुलाल से होली खेली जाती है।
होली 2022: वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आज रंगों की होली, केसर की खुशबू से महकेगा ठाकुरजी का आंगन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 08:53 AM IST
सार
बरसाना और नंदगांव की लट्ठमार होली के बाद रंगभरनी एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में होली की शुरुआत होगी। यहां रंगभरनी एकादशी के दिन जमकर रंग और गुलाल उड़ाया जाता है। भक्ति और प्रेम का ऐसा रंग बरसता है, जिसे सब देखते रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन