फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: आस्ट्रिया के सांसदों ने हाथों में उठाया ताज, स्वागत में मोर नृत्य देख हुए अभिभूत

Sun, 13 Mar 2022 09:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 09:17 PM IST
सार

आस्ट्रिया के सांसदों ने ताजमहल की दीदार किया। इस दौरान संसदीय दल ने आगरा की तारीफ की। मेयर नवीन जैन ने इस दल का स्वागत किया, जिसके बाद शहर के विकास पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
Austrian MPs visited Taj Mahal Agra Mayor welcomed by the culture of Braj
ऑस्ट्रिया राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष वोल्फगैंग सोबोटका और आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

ऑस्ट्रिया देश के राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष सहित  संसद के 17 सदस्यों का एक दल रविवार को ताजनगरी आगरा पहुंचा। ताज पूर्वी गेट स्थित होटल ओबेरॉय अमरविलास पर इस प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर शहर के प्रथम नागरिक व आगरा महापौर नवीन जैन ने सभी का बुके देकर स्वागत किया। महापौर नवीन जैन ने ऑस्ट्रिया राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष वोल्फगैंग सोबोटका का स्वागत करते हुए 'वार्म वेलकम टू आगरा' कहा। इस दौरान कलाकारों द्वारा बृज क्षेत्र की संस्कृति की छठा बिखेरते हुए राधा कृष्ण के मोहक स्वरूपों में मोर नृत्य के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया, जिसे देखकर सभी अतिथि गण अभिभूत नजर आए। इस दौरान अतिथियों ने कलाकारों के साथ जमकर फोटो खिंचाई।

Austrian MPs visited Taj Mahal Agra Mayor welcomed by the culture of Braj
मोर नृत्य के माध्यम से हुआ सभी अतिथियों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

स्वागत करने के बाद महापौर नवीन जैन और ऑस्ट्रिया राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष वोल्फगैंग सोबोटका के साथ परस्पर देशों की संसद, संसदीय प्रणाली, अभी हाल ही प्रदेश में हुए चुनाव, कोरोना महामारी के साथ-साथ आगरा शहर की संस्कृति, पर्यटन एवं विकास के क्षेत्रों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। दोपहर भोज के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल और आगरा किला का दीदार किया।

Austrian MPs visited Taj Mahal Agra Mayor welcomed by the culture of Braj
राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष सोबोटका के साथ संसदीय दल ने किया ताज भ्रमण - फोटो : अमर उजाला

वोल्फगैंग सोबोटका ने महापौर नवीन जैन को बताया कि उन्होंने राजनीति में पहली बार नगर परिषद कार्य क्षेत्र में कदम रखा था। वह वर्ष 2009 में पार्षद भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रिया में भी भारत की तरह दो सदन है, जिसमें वे पीपल्स पार्टी की तरफ से बिलॉन्ग करते हैं। कोविड-19 हालातों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस समय उनके यहां भारत देश की अपेक्षा प्रतिदिन सक्रिय केस की संख्या ज्यादा आ रही है, जबकि उन्होंने देखा कि यहां पर कोरोना के हालात काफी हद तक ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Austrian MPs visited Taj Mahal Agra Mayor welcomed by the culture of Braj
मेयर नवीन जैन से हुई चर्चा - फोटो : अमर उजाला

महापौर नवीन जैन ने भी वोल्फगैंग सोबोटका को बताया कि उन्होंने भी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत पार्षद से ही की है। भारत की संसद के बारे में बताया और उनके द्वारा पूछे जाने पर भारत के 5 राज्य में सम्पन्न हुए चुनाव के बारे में जानकारी दी। वहीं कोरोना को लेकर यह जानकारी भी दी कि किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत में महामारी से बचने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किये गए। वोल्फगैंग सोबोटका ने आगरा का प्रसिद्ध पेठा के बारे में भी पूछा। महापौर ने उन्हें पेठे की जानकारी देने के साथ तीन फ्लेवर के पेठे का स्वाद भी चखाया। 

विज्ञापन
Austrian MPs visited Taj Mahal Agra Mayor welcomed by the culture of Braj
ताजमहल पहुंचे ऑस्ट्रिया संसद के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

वोल्फगैंग सोबोटका ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आगरा एक वंडरफुल सिटी है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। वे आगरा शहर को बहुत करीब से जानते हैं। आज यहां आने के बाद उन्हें पहले के आगरा से काफी अंतर दिखाई दिया। शहर में लगभग हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed