{"_id":"603735970f965f35206e1945","slug":"haresh-pachori-murder-case-agra-police-remand-shooter-sachin-kanja-found-for-pistol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरेश पचौरी हत्याकांड: रिमांड पर शूटर सचिन कंजा ने पुलिस को दी अहम जानकारी, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेश पचौरी हत्याकांड: रिमांड पर शूटर सचिन कंजा ने पुलिस को दी अहम जानकारी, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की तलाश
Thu, 25 Feb 2021 11:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
हरेश पचौरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी में दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी शूटर सचिन कंजा को बुधवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में सुपारी लेकर हत्या करना बताया है। अपने साथी आकाश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बीपी और विष्णु रावत ने सुपारी दी थी। अब पुलिस उससे हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के प्रयास में लगी है। गौरतलब है कि विगत 19 दिसंबर 2020 को दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी की राजपुर चुंगी पर तीन गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने विष्णु प्रकाश रावत और भानु प्रताप मुगदल उर्फ बीपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने विष्णु प्रकाश रावत और उसके भतीजे सोनू रावत को जेल भेजा था। भानु प्रताप मुगदल ने कोर्ट में समर्पण किया था। सुपारी लेने वाला सचिन कंजा दिल्ली और उसका साथी आकाश यादव हरियाणा में पकड़ा गया था।
हरेश पचौरी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बुधवार को दस बजे आरोपी सचिन कंजा को रिमांड पर लिया। उससे कई घंटे पूछताछ की गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सचिन कंजा ने हरेश पचौरी हत्याकांड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसने बताया कि सुपारी लेकर हत्या की थी। अपने गैंग के बारे में भी कई जानकारी दी हैं। यह भी बताया है कि कितनी घटना कर चुका है। अब उससे पिस्टल बरामदगी के प्रयास में पुलिस लगी है।
हरेश पचौरी हत्याकांड का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के भतीजे राहुल पचौरी ने बताया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी बीपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमले के भी हैं। हत्याकांड में पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश का दावा कर रही थी। मगर, उसने समर्पण कर दिया था, इससे पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि पूर्व के मुकदमों में भी फाइनल रिपोर्ट पुलिस लगा चुकी है। कभी सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि सोनू रावत ने हरेश पचौरी के घर की रेकी की थी। वह शूटर निबोहरा के सचिन कंजा को जानकारी देता रहा था। उधर, शूटर का साथी आकाश हरियाणा में अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन
हरेश पचौरी हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इन जमीनों का विवाद
- हरेश पचौरी ने बैंक कॉलोनी, शहीद नगर की जमीन के लिए 1.65 करोड़ रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद विष्णु और भानु ने बैनामा नहीं किया था।
- गायत्री रिट्रीट में जमीन का सौदा हुआ था। विष्णु प्रकाश रावत ने साझीदारों के साथ समझौता किया था। हरेश पचौरी बीच में आ गए। वह समझौता कायम नहीं होने दे रहे थे।
- हरेश पचौरी ने बैंक कॉलोनी, शहीद नगर की जमीन के लिए 1.65 करोड़ रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद विष्णु और भानु ने बैनामा नहीं किया था।
- गायत्री रिट्रीट में जमीन का सौदा हुआ था। विष्णु प्रकाश रावत ने साझीदारों के साथ समझौता किया था। हरेश पचौरी बीच में आ गए। वह समझौता कायम नहीं होने दे रहे थे।