फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

550वां प्रकाश पर्व: ताजनगरी में धूमधाम से निकली प्रभात फेरी, गुरुवाणी से गूंज उठीं गलियां

Sun, 10 Nov 2019 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Nov 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev 550th Prakash Parv sikh community held prabhat pheri in agra
प्रभात फेरी में पंच प्यारे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के सभी छोटे-बड़े 32 गुरुद्वारे रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हो गए हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार तड़के गुरुद्वारों की साझा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान गुरुवाणी की गूंज से शहर की गलियां भक्तिमय हो गईं।
Guru Nanak Dev 550th Prakash Parv sikh community held prabhat pheri in agra
धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी - फोटो : अमर उजाला
प्रभात फेरी बालूगंज कोठी नंबर से शुरू होकर 23 से कलगीधर गुरुद्वारा पहुंची। इसकी अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। प्रभात फेरी के पीछे गायन मंडली गुरुवाणी गाते हुए चल रही थी। प्रभात फेरी में शहर के सभी गुरुद्वारों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
Guru Nanak Dev 550th Prakash Parv sikh community held prabhat pheri in agra
धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी - फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव के 12 नवंबर को होने वाले प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल, गुरुद्वारा माईथान, गुरुद्वारा कलगीधर, गुरुद्वार नार्थ ईदगाह, गुरुद्वारा नानकपाड़ा, गुरुद्वारा दमदमा साहिब, गुरुद्वारा लोहामंडी, गुरुद्वारा मधुनगर, गुरुद्वारा बल्केश्वर, गुरुद्वारा हाथीघाट समेत सभी गुरुद्वारों को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nanak Dev 550th Prakash Parv sikh community held prabhat pheri in agra
गुरूद्वारा मधुनगर - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दीवान की फूलों से सजावट होगी, यह कार्य 11 नवंबर को होगा। कीर्तन दरबार के लिए प्रसिद्ध कीर्तनकार आएंगे। संगत के लिए अटूट लंगर लगेगा। 
विज्ञापन
Guru Nanak Dev 550th Prakash Parv sikh community held prabhat pheri in agra
गुरुद्वारा गुरु का ताल - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु के ताल प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु के ताल में डेढ़ लाख जुटेंगे, इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। आतिशबाजी के साथ भव्य सजावट मुख्य आकर्षण होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed