फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश के बाद 'स्मार्टसिटी' में सरकारी स्कूल बन गए तालाब, ऐसे हो रही पढ़ाई

Sat, 22 Jul 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Jul 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
waterlogged in government primary school of agra after rain
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी बनने जा रही ताजनगरी आगरा की हकीकत की यही तस्वीर है। यह स्कूल है जगदीशपुरा का। नाम है प्राचीन प्राथमिक विद्यालय । मानसून क्या आया, बच्चों की मुसीबत आ गई। शनिवार को स्कूल पहुंचे तो पानी भरा था। इमारत जर्जर है, कभी भी गिर सकती है, इसलिए टीचर ने खुले मैदान में बिठा दिया। 
waterlogged in government primary school of agra after rain
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
बैठने के लिए बेंच क्या टाट-पट्टी तक नहीं है। बेचारे बच्चे, बैठने के लिए कोई टूटी ईंट उठा लाया, तो कोई चप्पल उतारकर उन पर ही बैठ गया। पढ़ाई भी ठीक से नहीं हुई, क्योंकि ब्लैक बोर्ड नहीं था। और तो और मिड डे मील भी नहीं मिला। घास पर बैठे बच्चों को मच्छर काटते रहे।
waterlogged in government primary school of agra after rain
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
यह हकीकत सिर्फ बानगी है। शहर के आधे से ज्यादा स्कूलों का यही हाल है। जर्जर इमारत, बारिश को झेल नहीं पाईं। जगदीशपुरा का यह विद्यालय किराए के भवन में चलता है। आधे में मकान मालिक रहता है, आधे में स्कूल चलता है। बीती तीन जुलाई को हुई बरसात के बाद ईंट पर बैठकर बच्चे पढ़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
waterlogged in government primary school of agra after rain
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हुई बारिश में बच्चे और शिक्षक सभी भीग गए। इस विद्यालय में 66 बच्चे पढ़ते हैं। इसी परिसर में जूनियर हाईस्कूल का भी एक कमरा है। इसमें 26 छात्र-छात्राएं हैं। 
विज्ञापन
waterlogged in government primary school of agra after rain
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य शिक्षिका अलका पालीवाल बताती हैं कि स्कूल किराए पर चल रहा है। कमरा नहीं है। जिला प्रशासन और विभाग के अधिकारियों से सुविधा कराने की मांग कर चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed