कासगंज में आठ कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएफ, आठ जिलों की फोर्स होने के बावजूद हिंसा की आग नहीं थम रही है तो इसकी एक वजह बलवाइयों का गुरिल्ला पद्वति में वार करना भी है। खुरफातियों की इस चाल के आगे पुलिस प्रशासन की हर रणनीति लाचार नजर आ रही है। जहां पुलिस मौजूद होती है, वहां अराजक तत्व फटकते भी नहीं हैं, और जहां सुरक्षा के इंतजाम न हों, वहां आग लगा देते हैं।
2 of 6
उप्रदवियों को दौड़ाता पुलिसकर्मीk
- फोटो : अमर उजाला
अफसर भी बड़ी टेशन में हैं। करें तो क्या करें? जो अंधेरे में वार करे, उसकी पहचान करना भी आसान नहीं है। 26 जनवरी से यही चाल चली जा रही है। बड्डू नगर में टकराव की शुरुआत हुई। पुलिस यहां पहुंची, तो बिलराम गेट पर वाहनों में तोड़फोड़ हो गई। अफसर वहां दौड़े तो सूत की मंडी से फायरिंग की खबर आ गई। पहले तो यह माना जा रहा है कि हालात अचानक से बिगड़े, लेकिन अब लग रहा है कि साजिश का ताना बाना पहले ही बुना जा चुका था।
3 of 6
उपद्रव की सूचना पर भागते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पांच दिन से छिटुपट घटनाएं हो रही थीं। तब प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। गणतंत्र दिवस को जैसे ही बड्डू नगर से चिंगारी भड़की, खुराफाती लोग इसे शोला बनाने में लग गए। 27 की सुबह पुरानी चुंगी में खोखे जलाए गए। यहां पीएसी लग दी गई तो इसके बाद झगड़ा तक नहीं हुआ लेकिन बारादरी में खाली मैदान देखते ही पांच दुकानें फूंक दी गई। 28 को भी यही हुआ। पूरे शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस लगा दी गई तो आसपास के देहात में आगजनी शुरू हो गई।
4 of 6
गश्त करते अधिकारी और पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आईजी रेंज डा. संजीव गुप्ता का कहना है कि शरारती तत्व गुरिल्ला वार पद्वति अपना रहे हैं। पुलिस की इस पर नजर है। एडीजी जोन अजय आनंद का कहना है कि खुराफाती जितनी चाल चल सकते थे, चल चुके हैं, अब पुलिस ने सभी को चिन्हित कर लिया है। सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बवाल को नियंत्रित करने में लगे अफसरों को सबसे ज्यादा गुस्सा लवकुश मोहल्ला में आया।
5 of 6
गश्त के दौरान पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
यहां एडीजी जोन, कमिश्नर सहित सभी आला अफसर पहुंचे थे। लोग बाज नहीं आ रहे थे। पुलिस आती तो चले जाते। पुलिस के जाते ही फिर से हल्ला करने लगते। कई लोग हिरासत में ले लिए गए। फिर भी खुराफाती बाज नहीं आए। इस पर अफसरो को गुस्सा आ गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जल्द ही सर्च आपरेशन पुलिस के लिए टेशन की बात यह भी है कि आगजनी की ज्यादातर घटनाएं रात के अंधेरे में हो रही है।