फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: ट्रॉली बैग में रखकर किसने फेंकी लड़की की लाश, कौन थी मृतका ? पता लगाने में जुटी मथुरा पुलिस

Sat, 19 Nov 2022 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Girl dead body found in trolley bag police could not be identified in mathura
ट्रॉली बैग में मिली थी लाश - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में मृत मिली युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मथुरा पुलिस की टीमें दिल्ली, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा, कानपुर व आगरा तक दौड़ रही हैं। आशंका है कि युवती दिल्ली एनसीआर या आसपास के जिलों की रहने वाली थी। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पहचान के लिए टीमें आसपास के जिलों में भेजी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले खंगाले जा रहे और मोबाइल भी ट्रेस किए जा रहे हैं। 



थाना राया क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर को ट्रॉली बैग में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवती की लाश को पॉलिथीन में लपेटकर ट्रॉली बैग में भरकर फेंका गया था। ट्रॉली बैग में लाल रंग की साड़ी भी मिली है।


Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में युवती की लाश मिलने से सनसनी, बेरहमी से की गई है हत्या

Girl dead body found in trolley bag police could not be identified in mathura
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवती के सीने में गोली का निशान है। शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। उसके बाएं हाथ की कलाई पर लाल कलावा और काला धागा बंधा हुआ था। इसके अलावा पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे युवती की शिनाख्त हो सके। 
Girl dead body found in trolley bag police could not be identified in mathura
ट्रॉली बैग से मिली लाश और लाल साड़ी - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण तथ्य जुटाएं हैं। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, मोबाइल नंबर भी ट्रेस किए जा रहे हैं। पढ़ी-लिखी और पहनावे से शहरी प्रतीत हो रही युवती के दिल्ली-एनसीआर व आसपास के जिलों की होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl dead body found in trolley bag police could not be identified in mathura
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवती कहीं लव जेहाद का शिकार तो नहीं हो गई, इस बात से पुलिस इनकार भी नहीं कर रही। शव मिलने की सूचना पर जुटे लोग इसकी भी चर्चा कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस युवती की पहचान पर है।
विज्ञापन
Girl dead body found in trolley bag police could not be identified in mathura
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने युवती के शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे के इंतजार के बाद भी शव का पोस्टमार्टम हो सकेगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि युवती की पहचान के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। पहचान के बाद जल्द ही युवती की हत्या का खुलासा किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed