फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी उपचुनाव में ओपी राजभर को बड़ा झटका, सुभासपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Sat, 19 Nov 2022 09:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri By-Election nomination of OP Rajbhar candidate canceled in Mainpuri
अखिलेश यादव और ओपी राजभर - फोटो : अमर उजाला
मैनपरी लोकसभा उपचुनाव के लिए किए गए 13 नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। पूरे दिन जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच में जुटे रहे। देर शाम जांच के बाद डिंपल यादव और रघुराज शाक्य समेत छह नामांकन वैध पाए गए। सुभासपा प्रत्याशी समेत सात नामांकन निरस्त कर दिए गए।

 
उपचुनाव के लिए 10 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, सुभासपा प्रत्याशी रामाकांत कश्यप समेत कुल 13 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को इन नामांकन पत्रों की जांच कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के नेतृत्व में अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच में जुटे रहे। जांच में छह नामांकन वैध पाए गए और सात नामांकन अवैध पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।
 

Mainpuri: डिंपल के लिए सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां मांग रहीं वोट, जो राजनीति से रहे दूर, वो भी प्रचार में उतरे

Mainpuri By-Election nomination of OP Rajbhar candidate canceled in Mainpuri
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : ANI

मैनपुरी उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर को बड़ा झटका लगा है। सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत कश्यप का नामांकन निरस्त हो गया है। वैध और अवैध नामांकन पत्रों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा करा दी गई है। 

Mainpuri By-Election nomination of OP Rajbhar candidate canceled in Mainpuri
मैनपुरी उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव के लिए दाखिल जो नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं, उन्हें नाम वापसी के लिए एक और मौका मिलेगा। आयोग के निर्देश के अनुसार 21 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रस्तुत होकर नामांकन वापस ले सकेगा। तारीख बीतने के बाद नामंकन वापस नहीं लिया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri By-Election nomination of OP Rajbhar candidate canceled in Mainpuri
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य - फोटो : अमर उजाला

इन प्रत्याशियों के नामांकन वैध 

- डिंपल यादव, सपा। 
- रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा। 
- भूपेंद्र धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी। 
- सुषमा देवी, निर्दलीय। 
- प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल। 
- सुरेश चंद्र, निर्दलीय। 
विज्ञापन
Mainpuri By-Election nomination of OP Rajbhar candidate canceled in Mainpuri
समर्थकों के साथ सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत कश्यप - फोटो : अमर उजाला

इनके हुए निरस्त 

- रमाकांत कश्यप, सुभासपा। 
- सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी। 
- उर्मिला भारती, वोटर्स पार्टी इंटनरेशनल। 
- कपिंजल, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी। 
- रामकुमार, निर्दलीय। 
- महेश चंद्र शर्मा, निर्दलीय। 
- विद्यावती, निर्दलीय। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed