Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में युवती की लाश मिलने से सनसनी, बेरहमी से की गई है हत्या
मथुरा के राया क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव ट्रॉली बैग में पॉलिथीन में बंद मिला। बैग में साड़ी भी मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में उबाल है, वहीं दूसरी तरफ मथुरा से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को ट्रॉली बैग में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की गोली मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे एक मजदूर ने पुलिस को सूचना दी कि यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक ट्रॉली बैग पड़ा है। मौके पर पहुंची थाना राया पुलिस ने ट्रॉली बैग खोलकर देखा तो उसमें शव था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मृतका की पहचान में जुट गई। संभावना है कि रात में दिल्ली से आगरा की तरफ जाते समय किसी वाहन से ट्राली बैग फेंका गया है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों के साथ ही एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात त्रिगुण विशेन भी मौके पर पहुंचे।
हाथ-पैर और सिर में चोट के निशान
सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र 22 वर्ष की प्रतीत हो रही है। हाथ-पैरों के अलावा सिर में चोट के निशान बेरहमी की तरफ इशारा कर रहे हैं। गोरा रंग, लंबे काले बाल की युवती के शरीर पर स्लेटी रंग की टी-शर्ट, जिस पर लेजी डेज लिखा हुआ है। नीले व सफेद रंग की पत्तेदार प्लाजो उसके शरीर पर है।