आगरा में संगमरमरी अजूबा और उसके सामने कभी मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन। सैलानियों के लिए ताज का दीदार तब और खास बन गया, जब उन्होंने
मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता और ताज को एक साथ देखा।
2 of 6
ताजमहल में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन।
- फोटो : अमर उजाला
अपनी बेटियों के साथ ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचीं पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक घंटे ताजमहल में रहीं और बोल उठीं- वाह ताज।
3 of 6
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने ताजमहल का फोटो खींचा।
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर डेढ़ बजे ताजमहल पहुंचीं पूर्व मिस यूनिवर्स सेन काली जींस, काला टॉप और काले हैट में थीं। स्कूली बच्चों का ग्रुप देखा तो उनके साथ फोटो खिंचवाए।
4 of 6
ताजमहल में पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन।
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक पर्यटक उन्हें पहचान नहीं सके, लेकिन जब उन्होंने हैट और चश्मा हटाया तो पर्यटकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गयी। सेंट्रल टैंक की डायना बेंच पर उन्होंने फोटोग्राफी की और अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए।
सुष्मिता के लिए रोमांटिक रहा दीदार ए ताज
5 of 6
ताजमहल के साये में पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ माडल रोहमन शॉल भी थे। वह हाल में ही उनके बायफ्रेंड के रूप में चर्चित हुए हैं। उनके साथ ताजमहल का दीदार करना सुष्मिता के लिए रोमांटिक रहा है।