फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिणय सूत्र में बंधीं फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर, वृंदावन में हुईं विवाह की रस्में, देखें तस्वीरें

Wed, 09 Dec 2020 11:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद/वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Dec 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Mayor Nutan Rathore got married in Vrindavan
मेयर नूतन राठौर और उनके पति नीरज राठौर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गईं। नूतन राठौर का विवाह इटावा के भरथना निवासी राजेश राठौर के पुत्र नीरज राठौर के साथ हुआ है। विवाह की रस्में धर्म नगरी वृदांवन में हुईं। कोविड-19 गाइडलाइन के कारण शादी समारोह में सीमित मेहमान ही पहुंचे। अगली स्लाइड्स में देखिए मेयर के विवाह की तस्वीरें...  
Firozabad Mayor Nutan Rathore got married in Vrindavan
मेयर नूतन राठौर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
नूतन राठौर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह राठौर की पुत्री हैं। वह उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र की और फिरोजाबाद की पहली महापौर (मेयर) हैं। 
Firozabad Mayor Nutan Rathore got married in Vrindavan
मेयर नूतन राठौर की सगाई और शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोविड के कारण सीमित मेहमानों के बीच मेयर नूतन राठौर ने नीरज राठौर के साथ सात फेरे लिए। नीरज राठौर एनटीपीसी नोएडा में कार्यरत हैं। वह आईआईटी रुड़की के टॉपर रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Mayor Nutan Rathore got married in Vrindavan
परिवार के साथ मेयर नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिरोजाबाद नगर निगम बनने के बाद वर्ष 2017 में निकाय चुनाव हुए। भाजपा के टिकट पर नूतन राठौर चुनाव जीत कर फिरोजाबाद की पहली और प्रदेश की सबसे कम उम्र की महापौर बनीं। 
विज्ञापन
Firozabad Mayor Nutan Rathore got married in Vrindavan
मेयर नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
राजनीति में कदम रखने से पहले नूतन राठौर दिल्ली में एक एनजीओ संचालित करती थीं। फिरोजाबाद के लोगों ने सोशल मीडिया पर मेयर नूतन राठौर को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed