फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir filed against CO City for girl molestation

सीओ सिटी ने युवती को बंधक बनाकर रखा अपने घर, ऑडियो वायरल होने पर जागी पुलिस

Fri, 04 May 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Fri, 04 May 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
fir filed against CO City for girl molestation
पीड़ित लड़की - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज में एक युवती ने सीओ सिटी पर बंधक बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर कोतवाली में सीओ सिटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


गुरुवार देर रात पीड़ित युवती के बयान दर्ज किये गये। इसके बाद उसका मेडिकल चेकअप भी कराया गया। सीओ सिटी अजय कुमार के घर में एक माह से देवरिया जिले की युवती रह रही थी। 
विज्ञापन


युवती ने सीओ पर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए शोषण करने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि सीओ ने घर में उससे शादी कर ली थी। इस संबंध का ऑडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी के खिलाफ मामला दर्ज

fir filed against CO City for girl molestation
डेमो - फोटो : amar ujala
सीओ सिटी दो दिन के अवकाश पर गए थे। बुधवार देर रात अपने परिवार के साथ सीओ सरकारी आवास पहुंचे। वहीं युवती को महिला पुलिस थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 

शाम के समय युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला थाना पुलिस ने युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।    
 
डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंधक बनाने, मारपीट करने, छेड़छाड़ करने सहित अन्य धाराओं में सीओ सिटी अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

कासगंज से हटाए गए

मामले की जांच सीओ ट्रैफिक बीएसवीर कुमार को सौंपी गई है। महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है। अगर युवती अपने घर जाना चाहेगी तो उसे पुलिस की सुरक्षा में उसे घर भेजा जाएगा। 

डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर सीओ का तबादला पुलिस भर्ती बोर्ड के लिए कर दिया गया है। गुरुवार को ही उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed