{"_id":"601560628ebc3e08c1621581","slug":"farmers-protest-jayant-chaudhary-addressed-the-kisan-mahapanchayat-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: महापंचायत में जयंत चौधरी का एलान- राकेश टिकैत के आंसुओं का बदला लेगा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: महापंचायत में जयंत चौधरी का एलान- राकेश टिकैत के आंसुओं का बदला लेगा किसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा: किसान महापंचायत में संबोधित करते जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत की सिसकियों के बाद मथुरा जिले में माहौल गरमा गया है। किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को बाजना के मोरकी मैदान पर महापंचायत हुई। इसमें राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। महापंचायत में जयंत चौधरी ने आरपार की लड़ाई का एलान किया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के हर आंसू का बदला किसान लेंगे। किसानों पर लाठी चलवा कर सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। इससे क्रूर और निर्दयी सरकार आज तक नहीं आई।
2 of 5
मथुरा: किसान महापंचायत के मंच पर रालोद नेता जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सोते हुए किसानों पर सरकार ने लाठीचार्ज करवाया है। किसानों का बदन लोहा है और दिल सोना है। पुलिसकर्मियों को भी थोड़ा लिहाज करना था। जयंत ने कहा कि चौधरी साहब (अजित सिंह) ने भी कहा है कि यह हमारे जीवन-मरण का सवाल है। किसान पर लठ चलवाए हैं, इसका सरकार को खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।
3 of 5
मथुरा: मथुरा में किसान महापंचायत में जुटे किसान
- फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत के मंच से समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी संजय लाठर एवं पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा को 2022 और 2024 के चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। राकेश टिकैत के हर आंसू का हिसाब सरकार से समय पर लिया जाएगा। मंच पर रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर, जयवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, पूर्व विधायक भगवती सूर्यवंशी, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मथुरा: महापंचायत में जुटे किसान
- फोटो : अमर उजाला
किसान महापंचायत में सुबह से ही किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचने लगे थे। दोपहर होते-होते किसानों की भीड़ लग गई। महापंचायत के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। पुलिस और पीएसी के जवानों ने महापंचायत के आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। जिले का प्रशासन पूरी तरह महापंचायत स्थल पर मुस्तैद नजर आया और खुफिया विभाग भी अपने आला अधिकारियों को पल-पल की जानकारी देता रहा।
विज्ञापन
5 of 5
मथुरा: महापंचायत में जुटे किसान
- फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन को लेकर शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर आगरा रेंज के एडीजी और आईजी ने निरीक्षण किया। बाजना में किसानों की महापंचायत को देखते हुए एडीजी अजय आनंद, आईजी सतीश ए गणेश, डीएम नवनीत चहल एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर टोल प्लाजा पर सात घंटे तक बैठे रहे। दिल्ली की तरफ जाने वाले प्रत्येक वाहन की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।