फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांकेबिहारी की देहरी पर माथा टेक ऊर्जामंत्री ने देखे विकास कार्य, जवाहर बाग पर बोले- एतिहासिक स्थल बनेगा

Mon, 03 Aug 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister Shrikant Sharma Visits Development In Mathura
बांकेबिहारी मंदिर के दर पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार रात मथुरा-वृंदावन में चल रहे मूलभूत सुविधाओं के कार्यों और सौंदर्यीकरण कार्यों का संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृष्णा नगर में सरला देवी स्कूल के नजदीक स्वच्छता संबंधी कार्यों को पूरा करने और वहां एक पार्क विकसित करने के आदेश नगर निगम को दिए। रविवार सुबह जवाहरबाग का निरीक्षण कर बोले, जनपद के लोगों के लिए ऐतिहासिक स्थल होगा। 

 
Energy Minister Shrikant Sharma Visits Development In Mathura
बांकेबिहारी मंदिर के दर पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में सबसे पहले ठाकुर जी की देहरी पर माथा टेका। उसके बाद ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी के मंदिर के नजदीक कुंज गलियों में चल रहे विकास कार्यों का ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण किया। जिन गलियों में अंडरग्राउंड वर्क पूरा हो गया है, वहां टायलिंग का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने के एमवीडीए को निर्देश दिए। 
Energy Minister Shrikant Sharma Visits Development In Mathura
वृंदावन में विकासकार्य देखते ऊर्जामंत्री - फोटो : अमर उजाला
विश्व बैंक की प्रो-पुअर पर्यटन योजना के तहत 22 कुंज गलियों में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए चल रहे कार्यों को ऊर्जा मंत्री ने जल्द पूरा करने के लिए कहा। साथ ही इन गलियों से जुड़ने वाले प्रमुख रास्तों टटिया स्थान से विद्यापीठ, अनाज मंडी से धनीराम चौराहे होते हुए गलियों की ओर आ रहे मार्ग में आरसीसी सड़क, अंडरग्राउंड केबलिंग व स्ट्रीट लाइट का काम पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Energy Minister Shrikant Sharma Visits Development In Mathura
विकासकार्य देखते ऊर्जामंत्री - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन 22 गलियों के साथ ही राज्य स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत वृंदावन की 23 अन्य गलियों में अंडरग्राउंड केबलिंग, पेयजल, सीवर, टॉयलेट के निर्माण से श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधायुक्त माहौल दिया जाएगा। उन्होंने वृंदावन में विद्यापीठ चौराहे पर ड्रेनेज सिस्टम ठीक कर जलभराव खत्म करने के निर्देश दिए। मथुरा में अग्रसेन चौराहे के नजदीक सड़कों की रिपेयरिंग करने के जल निगम को आदेश दिए।
विज्ञापन
Energy Minister Shrikant Sharma Visits Development In Mathura
जवाहर बाग में विकासकार्य देखते ऊर्जामंत्री - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह ऊर्जा मंत्री ने राजकीय उद्यान जवाहर बाग का निरीक्षण और पौधरोपण किया। इसके बाद उद्यान को प्रमुख पर्यटन स्थल और फिटनेस स्पॉट के रूप में विकसित करने के चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। जवाहरबाग में जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed