फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के चर्चित हाथी 'राजू' ने मनाई आजादी की छठी वर्षगांठ, दिल झकझोरने वाली है इसकी कहानी

Sun, 05 Jul 2020 10:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jul 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Elephant Raju Celebrated Freedom In Wildlife SOS Elephant Conservation Center Mathura
पूल में राजू - फोटो : WildlifeSOS

दुनिया के चर्चित हाथियों में से एक 'राजू' ने चार जुलाई को अपनी आजादी के छह साल पूरे कर लिए। यह हाथी कई वर्षों तक जंजीरों में जकड़ा रहा। जब आजाद हुआ तो उसके आंसू छलक पड़े थे। मथुरा के फरह स्थित हाथी संरक्षण केंद्र में शनिवार को 'राजू' की आजादी की छठी वर्षगांठ मनाई गई। अगली स्लाइड्स में पढ़िए 'राजू' के साथ क्ररूता की कहानी....

Elephant Raju Celebrated Freedom In Wildlife SOS Elephant Conservation Center Mathura
छह साल पहले की तस्वीर - फोटो : Wildlife SOS
यह हाथी 50 वर्षों तक बेड़ियों में जकड़ा रहा। चार जुलाई 2014 को वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने छह साल पहले प्रयागराज से उसे मुक्त कराया था। उस वक्त 'राजू' दुनियाभर में सुर्खियां बना था। एसओएस की टीम के सदस्यों ने उसके थके और जख्मी पैरों के चारों ओर से भारी नुकीली जंजीरों को हटाया था। इसके बाद उसे हाथी संरक्षण केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार हुआ और 'राजू' नाम दिया गया।
Elephant Raju Celebrated Freedom In Wildlife SOS Elephant Conservation Center Mathura
राजू की आंखों से निकलते आंसू - फोटो : Wildlife SOS
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 'राजू' को बचपन में ही अपने झुंड से अलग कर दिया गया। जिसके बाद उसे ‘फजान’ जैसी क्रूर प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिसका उद्देश्य हाथियों की आत्मा और हौसले को चकनाचूर करना था। उसके शरीर और पैरों पर चोट व घाव के गंभीर निशान थे, जो कि उसके साथ हुई क्रूरता को बयां कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Elephant Raju Celebrated Freedom In Wildlife SOS Elephant Conservation Center Mathura
राजू को तरबूज खिलाता कर्मचारी - फोटो : Wildlife SOS
संस्था के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि राजू की हालत में सुधार एक धीमी और स्थिर प्रक्रिया है। उसके घावों में पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ है। उसे धीरे-धीरे यह एहसास भी हो रहा है कि वो जंजीरों से मुक्त हैं। राजू एक बहुत ही शांत हाथी है, जो अपने बाड़े में पूल में खाना और खेलना पसंद करता है। 
विज्ञापन
Elephant Raju Celebrated Freedom In Wildlife SOS Elephant Conservation Center Mathura
हाथी संरक्षण केंद्र में राजू - फोटो : WildlifeSOS
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एम.वी ने कहा कि हमें खिशी है कि हम राजू को प्यार और देखभाल प्रदान करने में सक्षम रहे, जिसकी उसे दशकों की उपेक्षा के बाद सख्त जरूरत थी। संस्था के पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों की देखभाल और उपचार से राजू के आत्मविश्वास और ताकत को वापस हासिल करने में मदद की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed