आगरा के पिनाहट में गल्ला व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता (75) और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता (72) की हत्या के आरोपी जेल में बंद हैं। एक आरोपी की फिंगर प्रिंट का मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हो गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है। पुलिस का दावा है कि यह हत्यारोपियों को सजा दिलाने में अहम साबित होगी। दो जुलाई की रात को पिनाहट थाने के पास स्थित मोहल्ला मार में घटना हुई थी।
मोहल्ले के रहने वाले सुरेश चंद गुप्ता की घर के पास ही गल्ले की आढ़त और तेल मिल थी। वह पत्नी कृष्णा गुप्ता के साथ रहते थे। बेटा मुकेश गुप्ता बल्केश्वर स्थित शिव रेजीडेंसी में रहता है। तीन जुलाई को घटना का पता चला था। दोपहर में पड़ोसी उनके घर में गया था। घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पति-पत्नी के शव पड़े मिले थे। पुलिस ने घटनास्थल स्थल कई साक्ष्य लिए थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट भी लिए थे।
2 of 5
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ली घटना की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सात जुलाई को हत्याकांड का खुलासा किया था। इस मामले में नया बांस निवासी गोलू उर्फ शिशुपाल परिहार, विपिन उर्फ शाका, महेंद्र परिहार और शेरा उर्फ शेर सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
3 of 5
व्यापारी के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी मंसुखपुरा के गांव बड़ापुरा निवासी मंगल सिंह फरार था। इसके बाद पुलिस ने फिंगर प्रिंट की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच कराई। एक आरोपी शेरा उर्फ शेर सिंह से फिंगर प्रिंट मैच कर गए।
4 of 5
दंपती की लाश के कमरे से बाहर निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि यह फिंगर प्रिंट मिलान आरोपियों को सजा दिलाने में अहम साबित होगा।
5 of 5
विलाप करता गल्ला व्यापारी के बेटा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें लूट के दौरान बुजुर्ग दंपती हत्या की गई थी। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया था। बेटे मुकेश गुप्ता ने तहरीर दी थी, जिसमें मां और पिता की हत्या कर 25 तोले सोने के जेवरात, सात किलोग्राम चांदी के जेवरात, 15 लाख रुपये लूट की बात कही गई थी।