फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर: भक्तों ने मंगला आरती में किए अराध्य के दर्शन, दस माह के बाद मिला 'सौभाग्य'

Wed, 03 Feb 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dwarkadhish Temple Mathura Mangala Aarti Timing For Devotees
द्वारिकाधीश मंदिर में मंगला दर्शन के दौरान अराध्य - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण देश में लगे लॉक डाउन के कारण पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में भी देखा गया। लॉक डाउन में मंगला आरती के दर्शनों को आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंध कर दिया गया। दस माह के बाद मंगलवार की सुबह हुई मंगला आरती के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त अपने आराध्य के दर्शन पाकर भाव विभोर हुए। 
Dwarkadhish Temple Mathura Mangala Aarti Timing For Devotees
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विगत वर्ष 25 मार्च से देश में लगे लॉकडाउन का असर मंदिरों में भी देखा गया था। मंदिरों में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध कर दिया था जबकि मंदिर के अंदर ठाकुरजी की सभी सेवाएं चलतीं रहीं। सोमवार को मंदिर प्रबंधन द्वारा दो फरवरी से आम भक्तों के लिए मंगला आरती के दर्शन खोले जाने की घोषणा के बाद मंगलवार सुबह भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे।
Dwarkadhish Temple Mathura Mangala Aarti Timing For Devotees
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह 6.30 से 7 बजे तक मंगला के दर्शन हुए। मंदिर प्रबंधन के द्वारा दर्शन खुलने के साथ ही मंगला की आरती करा दी गई। भक्त भी अपने आराध्य की मंगला आरती के दर्शन कर कृतार्थ हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dwarkadhish Temple Mathura Mangala Aarti Timing For Devotees
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि सुबह मंगला के दर्शन खुलने के साथ ही ठाकुरजी की आरती इस लिए करा दी गई, जिससे मंदिर में लोगों की भीड़ एकत्रित ना हो सके। आज पहला दिन होने के कारण कम संख्या में लोग दर्शन के लिए आए। उन्होंने बताया कि मंदिर की परिक्रमा पर अभी प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन
Dwarkadhish Temple Mathura Mangala Aarti Timing For Devotees
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जर्जर मार्ग से छिल रहे भक्तों के पांव
आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए ठाकुरजी के दर पहुंचने वाले भक्तों के पैर छिल रहे हैं। द्वारिकाधीश मंदिर के बाहर पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। इस कारण सड़क को खोदकर पटक दिया गया है। काम धीमि गति से चलने के कारण रोड बुरी तरह जर्जर है। इस कारण अपने आराध्य के दर्शन के लिए नंगे पैर आने वाले भक्तों के पैर छिल रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed