फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्बी से घी बनाने का भंडाफोड़, 200 रुपये में बिकता है 23 रुपये किलो का तैयार माल, चार गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 12:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Dec 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Duplicate Ghee Made By Animal Bone And Fat In Agra Read Full Story
नकली घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, हिरासत में चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली में मोहल्ला व्यापारियन में मंगलवार की दोपहर पुलिस ने नकली घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस के मुताबिक यहां भैंस के सींग और जानवरों की चर्बी को आग में पिघलाकर घी बनाया जा रहा था। मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां से करीब 100 किलोग्राम नकली घी बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकडे़ गए घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण सिंह ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।   
Duplicate Ghee Made By Animal Bone And Fat In Agra Read Full Story
नकली घी की फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया की मंगलवार को मोहल्ला व्यापारियन में चर्बी से घी बनाने की फैक्टरी चलने की सूचना मिली थी। इसी फैक्टरी के बगल के बाडे़ में अवैध कट्टी खाना भी चलाया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने पर फैक्टरी और कट्टी खाने में भगदड़ मच गई। कट्टी खाने से लोग भाग निकले। नकली घी की फैक्टरी से घी बनाते चार लोगों को पकड़ा गया। मौके से जानवरों की सींग, हड्डी, चर्बी और खुर आदि भारी मात्रा में बरामद हुए।
 
Duplicate Ghee Made By Animal Bone And Fat In Agra Read Full Story
नकली घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से चार कनस्तरों में बनाकर रखा घी, एक कनस्तर डालडा, चर्बी भरे 10 ड्रम, चूल्हे पर अर्धनिर्मित घी आदि बरामद किया है। पकड़ गए लोगों में फैक्टरी संचालक चांद बाबू पुत्र अज्जो, शैफी पुत्र गुड्डू, इरशाद पुत्र इकबाल, और ताहिर पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला व्यापारियन हैं। जबकि कट्टीखाना चला रहे शल्लो पुत्र स्वालीन और शोहिल पुत्र स्वालीन फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Duplicate Ghee Made By Animal Bone And Fat In Agra Read Full Story
भैसों के सींग और जानवरों की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा था - फोटो : अमर उजाला
एसओ ने बताया कि यहां भैसों के सींग और जानवरों की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार कर फैक्टरी को सील कर दिया गया है। फरार शल्लो और शोहिल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Duplicate Ghee Made By Animal Bone And Fat In Agra Read Full Story
नकली घी बनाने की फैक्टरी पर सील लगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छलेसर कट्टी खाने से लाते थे जानवरों की चर्बी
पुलिस के मुताबिक नकली घी बनाने की फैक्टरी चला रहे चांद बाबू ने पूछताछ में बताया कि वह छलेसर के कट्टी खाने से जानवरों के सींग और चर्बी टेंपो से रात में मंगाता था। सींग, खुर और चर्बी को भट्ठी पर पिघलाकर घी तैयार करते थे। यहां से फिरोजाबाद और सिकंदराराऊ के व्यापारी उनसे माल ले जाते थे।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed