{"_id":"5fd8fd718ebc3e3e72303321","slug":"indian-overseas-bank-robbery-in-agra-news-robbers-take-bank-staff-on-gun-point","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: बैंक डकैती: दहशत के वो 15 मिनट... वारदात से सहमे बैंक कर्मियों ने बताई आंखों देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बैंक डकैती: दहशत के वो 15 मिनट... वारदात से सहमे बैंक कर्मियों ने बताई आंखों देखी
Wed, 16 Dec 2020 10:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
आगरा में इंडियन ओवरसीज बैंक लूट: आगरा बैंक डकैती: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ग्वालियर हाईवे पर रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में मंगलवार को 56.94 लाख रुपये का डाका डालने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके हाथों में चाकू और तमंचे थे। इनमें दो बदमाश बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जाते समय भी यही बोलकर गए किसी को बताया तो जान से मार देंगे। 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद बैंक के अफसरों और कर्मचारियों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दी।
बैंक मैनेजर से जानकारी लेते एडीजी अजय आनंद
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव, कैशियर प्रशांकी बघेल, क्लर्क शशांक वीरेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत कुमार हैं। बैंक के डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि चार बजे ग्राहकों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है। बैंक में कलेक्शन का कार्य किया जाता है। इसके बाद एटीएम से निकाले गए कैश की जानकारी वो लेते हैं। पुनीत मुख्य शाखा में क्लीयरेंस कराकर आता है। वह रोजाना चाय के लिए दूध लेने चला जाता है। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है।
बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि शाम 4:50 बजे उन्होंने एटीएम में जाने के लिए बैंक का शटर खोला। गेट के पास दो लोग खड़े हुए थे। उनमें से एक ने उनके पेट पर चाकू लगा दिया। इसके बाद दोनों उन्हें खींचकर अंदर की तरफ ले आए। पीछे से दो और बदमाश दनदनाते हुए अंदर आ गए। सभी ने मास्क, मंकी कैप, हेलमेट, ग्लब्स के साथ जैकेट पहन रखी थीं। एक बदमाश ने कैश काउंटर पर जाकर कैशियर तो दूसरे ने मैनेजर पर तमंचा तान दिया। बदमाशों को देखकर दोनों घबरा गईं। बाकी दो बदमाशों ने विवेक के साथ ही शशांक पर भी चाकू लगा दिया। बदमाश कर्मचारियों को एक साथ पीछे की तरफ स्ट्रांग रूम के बगल में ले आए। यहां से स्टोर में ले गए। तलाशी लेकर मोबाइल निकालकर एक तरफ फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैती कांड: कर्मचारियों से जानकारी लेते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
विवेक यादव ने बताया कि बदमाश चारों को स्टोर रूम में ले आए। कैश के बारे में पूछने लगे। इस पर विवेक ने कहा कि काउंटर पर रखा है। बदमाशों ने कहा कि इसके अलावा कैश कहां रहता है? उन्होंने कहा कि अंदर है। इस पर दो बदमाश विवेक को धमकी देने लगे। उनकी गर्दन पर चाकू लगाकर कहा कि मरना नहीं है तो खोल दे इसको। अभी खोल दें। नहीं तो मर जाएगा।
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैती कांड: घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
स्ट्रांग रूम दो चाबियों से खुलता है। एक चाबी टेबल पर रखी थी, जबकि दूसरी कैश काउंटर पर थीं। दोनों चाबियों को लेने के बाद विवेक ने गेट खोल दिया। दूसरे बदमाश ने बैंक में ही रखे विवेक के बैग में स्ट्रांग रूम के अंदर से 500 रुपये के नोट की तीन गड्डी और दस रुपये के सिक्के रख लिए। 20 और 50 के नाए नोट की गड्डी छोड़ दीं। इसके बाद कैश काउंटर से तकरीबन 41 लाख रुपये बैग में भर लिए।