फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. योगिता हत्याकांड: वादी की गवाही पूरी, जिरह को दी तारीख, जांच में सामने आया था ये कारण!

Wed, 20 Jan 2021 12:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Jan 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Dr Yogita Gautam Murder Case: Witness Testimony Complete Cross Examination Will Be Held On 4th February
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम हत्याकांड केस में मंगलवार को वादी की गवाही पूरी हो गई। डॉ. योगिता गौतम के भाई एवं वादी मोहिंदर गौतम के मंगलवार को स्पेशल जज (एससी-एसटी एक्ट) की कोर्ट में बयान दर्ज हुए। अब चार फरवरी को जिरह होगी। 

Dr Yogita Gautam Murder Case: Witness Testimony Complete Cross Examination Will Be Held On 4th February
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
गवाही की प्रक्रिया छह जनवरी को शुरू हुई थी। जिरह के लिए अगली तारीख चार फरवरी नियत की गई है। इसमें हत्यारोपी डॉक्टर विवेक तिवारी के अधिवक्ता वादी से जिरह करेंगे। एडीजीसी हेमंत दीक्षित, अधिवक्ता एसएस चौहान और रमाशंकर सिंह राजपूत ने गवाह को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। बयान दर्ज होने के बाद अभियुक्त के अधिवक्ता ने जिरह के लिए समय मांगा। स्पेशल जज अनिल कुमार द्वितीय ने चार फरवरी की तारीख नियत की है। 
 
Dr Yogita Gautam Murder Case: Witness Testimony Complete Cross Examination Will Be Held On 4th February
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर योगिता गौतम 18 अगस्त 2020 की शाम को लापता हो गई थीं। उनकी लाश दूसरे दिन डौकी क्षेत्र में मिली थी। पुलिस ने आरोपी उरई के मेडिकल अफसर डॉक्टर विवेक तिवारी को जेल भेजा था। पुलिस ने डॉक्टर विवेक तिवारी के खिलाफ हत्या, सुबूत मिटाने की कोशिश करना और एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ाई थी। डॉक्टर योगिता गौतम हत्याकांड में 24 दिसंबर 2020 को पुलिस ने चार्जशीट लगाई थी। कोर्ट में डाक्टर विवेक तिवारी पर अपहरण, हत्या, साक्ष्य नष्ट करने, धमकी और एससीएसटी एक्ट में आरोप तय हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr Yogita Gautam Murder Case: Witness Testimony Complete Cross Examination Will Be Held On 4th February
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आरोपी डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ 10 गवाह मिले हैं। 40 दिन में जांच पूरी कर उसके खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर लिया गया है। जांच में पाया गया है कि डॉ. योगिता विवेक तिवारी पर शादी के लिए दबाव बना रही थीं। विवेक मना कर रहा था। इसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसमें विवेक ने योगिता की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को डौकी क्षेत्र में फेंक दिया था।
विज्ञापन
Dr Yogita Gautam Murder Case: Witness Testimony Complete Cross Examination Will Be Held On 4th February
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि हत्याकांड के पीछे शादी की बात ही निकलकर सामने आई है। उरई में सरकारी अस्पताल में मेडिकल अफसर डॉ. विवेक योगिता से मिलने आया था। शादी की बात पर ही झगड़ा हुआ। यही आरोपपत्र में भी हत्या कारण दिया गया है। विवेक कहता था कि  पहले बहन की शादी करेगा। इसके बाद अपनी। वह इसकी वजह यह बताता था कि योगिता अनुसूचित जाती से थी। वह सवर्ण जाति से है। वह कहता था कि अगर उसने पहले शादी की तो बहन की शादी में परेशानी आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed