फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. योगिता हत्याकांड: ‘कार में योगिता से झगड़ा हुआ...उस पर गोली चलाई और कुछ याद नहीं’

Wed, 26 Aug 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 12:03 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर योगिता की हत्या के बारे में पुलिस ने सबसे पहले उससे पूछा कि शुरू से आखिर तक का
घटनाक्रम बताओ। उसने सिर्फ कार में झगड़े और गोली चलाने की बात बताई।

विज्ञापन
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Not Told Truth To Police
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
कार में योगिता से झगड़ा हुआ...उस पर गुस्से में गोली चला दी... इसके बाद का कुछ याद नहीं आ रहा... यह बयान है हत्यारोपी विवेक तिवारी का। पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल से तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने सवालों के सही जवाब नहीं दिए। बुधवार को पुलिस विवेक को उसके घर कानपुर और फिर उरई ले जाएगी। 

 
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Not Told Truth To Police
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर योगिता की हत्या के बारे में पुलिस ने सबसे पहले उससे पूछा कि शुरू से आखिर तक का घटनाक्रम बताओ। उसने सिर्फ कार में झगड़े और गोली चलाने की बात बताई। डॉ. योगिता का 18 अगस्त की शाम को अपहरण लेडी लॉयल स्थित उनके किराए के मकान के सामने से किया गया था। 
 
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Not Told Truth To Police
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कार में एमजी रोड पर प्रतापपुरा क्षेत्र में उन्हें तीन गोलियां मारी गई थीं। इस मामले की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि विवेक को थाना एमएम गेट लाकर पूछताछ की गई। वह सवालों के सही जवाब नहीं दे रहा। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Not Told Truth To Police
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को एक्सप्रेसवे पर ले गई पुलिस
रात 11 बजे पुलिस विवेक को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ले गई। वह इसी से उरई गया था। उसने जेल जाने से पहले हुई पूछताछ में बताया था कि खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर फेंक दिए। पुलिस को ये नहीं मिले है। 
विज्ञापन
Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Tiwari Not Told Truth To Police
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस विवेक को बुधवार सुबह उरई लेकर जाएगी। उसके कानपुर और उरई स्थित आवास पर रिवाल्वर बरामद करने के प्रयास होंगे। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जाएंगे। 28 अगस्त की शाम चार बजे उसे जेल में दाखिल करना है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed