फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: पति के मोटापे से परेशान पत्नी ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम, कहानी सुनकर चकरा गए काउंसलर

Mon, 12 Sep 2022 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by husband obesity wife took a surprising step in agra
झगड़े की वजह मोटापा बन रहा है। - फोटो : अमर उजाला

बढ़ता मोटापा कई बीमारियों का कारण बनने के साथ-साथ अब रिश्तों का वजन भी घटा रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में आ रहे मामलों में अब मोटापा भी झगड़े की वजह निकल कर आ रहा है। एक मामले में पति का मोटापा बढ़ने पर उसका स्वभाव बदला, तो पत्नी ने पति का घर छोड़कर मायके में शरण ले ली है। वह पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है। 



पति का वजन बढ़ने पर पत्नी के साथ रहना नहीं चाहता है। परामर्श केंद्र आईं महिलाओं का कहना है कि पति की फिटनेस सही नहीं हैं। सुबह मॉर्निग वॉक के लिए उठाती हूं तो घर में झगड़ा होने लगता है। छोटा झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि पति मारपीट तक करने लगता है। ऐसे में दोनों ही एक दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते हैं। इसके अलावा घर में मोटापा कम करने के लिए खाने के मैन्यू को लेकर भी दंपती में आए दिन झगड़े हो रहे हैं। रविवार को काउंसिलिंग के लिए पहुंचे दंपती में चार जोड़े थे, जिनका विवाद मोटापा को लेकर था। 

Disturbed by husband obesity wife took a surprising step in agra
मोटापा - फोटो : अमर उजाला

वजन बढ़ा तो पति करने लगा मारपीट 

बुंदु कटरा की रहने वाली युवती की शादी पांच साल पहले जगदीश पुरा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी है। युवती का कहना है कि पहले व फिट थी तो पति उसका ख्याल रखता था। लेकिन मोटापा बढ़ने के बाद वह अब मुझसे ठीक से बात नहीं करता है। मेरे साथ मारपीट करता है। छह माह से बेटी को लेकर मायके में रह रही हूं। 
Disturbed by husband obesity wife took a surprising step in agra
मोटापा

पति को उठाने पर होता है झगड़ा

कमला नगर की रहने वाली युवती की शादी चार साल पहले दयालबाग के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा चल रहा था। महिला का कहना है कि पिछले एक साल में पति का वजन 20 किलोग्राम बढ़ गया है। फिटनेस के लिए पति को सुबह मॉर्निग वॉक के लिए उठाती हूं तो वह मेरे साथ झगड़ा करने लगते हैं। इसकी वजह से घर में आए दिन झगड़ा होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Disturbed by husband obesity wife took a surprising step in agra
महिलाओं में बढ़ रहा मोटापा। - फोटो : social media

कम हुआ पति का प्यार

फतेहपुर सीकरी के रहने वाली युवती की शादी तीन साल पहले किरावली के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों के एक साल का बेटा है। युवती का कहना है कि पति पहले बहुत अच्छे से रखता था। लेकिन बच्चा होने के बाद वजन बढ़ने लगा इसे लेकर वह मुझे ताने मारने लगा। बात-बात पर मोटी कहता है। 
 
विज्ञापन
Disturbed by husband obesity wife took a surprising step in agra
beaten demo - फोटो : फाइल फोटो

केंद्र पर आ रहे मामले

काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि अब तक तो घरेलू हिंसा, सास-ननद या मायके वालों के दखल के मामले केंद्र पर आ रहे थे, लेकिन अब मोटापा बढ़ने से भी दंपती में झगड़ों के मामले केंद्र पर पहुंच रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि रविवार को केंद्र पर लगभग 50 फाइलें काउंसिलिंग के लिए लगाई गईं। इनमें से 25 से 30 जोड़ों काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। छह जोड़ों की सुलह कराई, तीन मामलों में मुकदमे के आदेश किए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed