फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडर-19 भारतीय टीम में आगरा के इस खिलाड़ी का चयन, 21 गेंदों में शतक लगाने का है रिकॉर्ड

Tue, 11 Jun 2019 01:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
dhruv Jurel selected under 19 indian cricket team for tri series in england
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड में 21 जुलाई से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज के लिए अंडर-19 भारतीय टीम में ताजनगरी के दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं विकेटकीपर ध्रुव जुरैल का चयन हुआ है। इस सीरीज में इंग्लैंड और भारत के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश है। सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम 15 जुलाई को इंग्लैंड रवाना होगी। 
dhruv Jurel selected under 19 indian cricket team for tri series in england
ध्रुव जुरैल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ऑल इंडिया जूनियर सलेक्शन कमेटी की सूरत में हुई बैठक के बाद सोमवार को अंडर-19 टीम इंडिया की घोषणा की गई। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ध्रुव को स्थान दिया गया है। सन 2014 से लेकर सन 2018 तक ध्रुव यूपी की विभिन्न वर्गों की टीम का हिस्सा रहे हैं। 
dhruv Jurel selected under 19 indian cricket team for tri series in england
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल - फोटो : Facebook
ध्रुव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत सन 2014 में देश की स्कूली टीमों के मध्य हुई चैंपियनशिप से की। इस सीजन में ध्रुव छह मैचों में 600 से अधिक रन बनाने के बाद चर्चा में आए थे। पिछले साल ही ध्रुव ने दिल्ली, आगरा और मघ्य प्रदेश के बीच हुई टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के एक मैच में 21 गेदों मे 100 रन बनाए थे। वो यूपी अंडर-19 का सन 2018 में कैंप भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dhruv Jurel selected under 19 indian cricket team for tri series in england
कोच परवेंदर यादव के साथ क्रिकेटर ध्रुव - फोटो : Facebook
अंडर-19 टीम में चयन पर क्रिकेटर ध्रुव जरैल ने कहा कि इंडिया अंडर-19 स्कवॉयड में चयनित होने पर मुझे बेहद खुशी हो रही है। इंग्लैंड में अपनी विकेट कीपिंग और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करुंगा। स्प्रिंगल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे ध्रुव के कोच परवेंदर यादव का कहना है कि आतिशी बल्लेबाजी और एकाग्रता ध्रुव की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
dhruv Jurel selected under 19 indian cricket team for tri series in england
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल - फोटो : Facebook
मिल चुके हैं ये खिताब
- सन 2014 में अंडर-17 स्कूल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप में टी-20 में बेस्ट सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से नवाजे गए। 
- सन 204-15 में यूपी की ओर से अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के तीन मैचों में 152 रन बनाए। फाइनल मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ 137 रनों की शतकीय पारी खेली। साथ ही विकेट के पीछे दस कैच लिए। 
- सन 2015-16 में यूपी की ओर से अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दो मैचों में 60 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed