फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: सूर्य ने किया मकर राशि में प्रवेश, श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर किया दान-पुण्य

Thu, 14 Jan 2021 09:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Jan 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
devotees performs worship in temples of mathura vrindavan on makar sankranti
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भगवान भास्कर के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद कान्हा की नगरी मथुरा में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन के बाद दान-पुण्य किया। घर-घर में ठाकुरजी को खिचड़ी का भोग लगाकर गरीब और बेसहारा लोगों को वितरित की गई। महिलाओं ने दैनिक उपयोग की 14-14 वस्तुओं का पूजन कर दान किया। 

devotees performs worship in temples of mathura vrindavan on makar sankranti
मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति पर्व पर यमुना के पुण्य तीर्थ विश्राम घाट सहित अन्य घाटों पर स्नान के लिए भोर से ही भक्त पहुंचने लगे थे। यमुना स्नान के बाद भक्तों ने दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद दान का संकल्प लेकर मंदिरों में दर्शन किए। 

devotees performs worship in temples of mathura vrindavan on makar sankranti
द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, दीर्घ विष्णुमंदिर, श्रीरामचंद जी मंदिर, दाऊजी मंदिर, चामुंडा मंदिर, कैंट स्थित काली मंदिर आदि पर भक्तों ने तिल का दान किया। गजक, रेबड़ी, मूंगफली, तिल के लड्डू, कंबल, गर्म वस्त्र आदि दानकर लोगों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। बाजारों में उक्त सामान की बिक्री भी खूब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees performs worship in temples of mathura vrindavan on makar sankranti
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति का पर्व ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति पर प्रात: काल से ही मंदिर में दर्शनार्थियों में उल्लास था और दर्शनार्थी अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आतुर थे। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मकर संक्रांति पर दान, धर्म और दर्शन करने का अलग ही महत्व है। मकर संक्रांति पर ठाकुर जी का खिचड़ी का विशेष प्रसाद लगाया गया। 
विज्ञापन
devotees performs worship in temples of mathura vrindavan on makar sankranti
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी वृंदावन में भी मकर संक्राति का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। लोगों ने यमुना में स्नान किया और श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के बाद दान पुण्य किया। वृंदावन परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह खिचड़ी वितरण हुआ। लोगों ने जरूरतमदों को गर्म वस्त्र वितरित किए।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed