फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवोत्थान एकादशी: श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा, कमाया पुण्य लाभ, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Nov 2019 06:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Nov 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Devotees Gather For Govardhan Parikrama at Dev Uthani Ekadashi 2019
नगर की पंचकोसी परिक्रमा देते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी में देवोत्थान एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में आस्था की अटूट मानव श्रंखला नजर आई। हजारों पग अपने इष्ट की आस्था में देर रात तक परिक्रमा मार्ग में फिरते रहे। 
Devotees Gather For Govardhan Parikrama at Dev Uthani Ekadashi 2019
पंचकोसी परिक्रमा देते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
देवोत्थान एकादशी पर तीर्थनगरी की पंचकोसीय परिक्रमा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय व देश के विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा का पुण्य कमाया।
Devotees Gather For Govardhan Parikrama at Dev Uthani Ekadashi 2019
नगर की पंचकोसी परिक्रमा देते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
पंचकोसीय परिक्रमा के इतर गरुण गोविंद, वृंदावन व मथुरा की तीन वन की परिक्रमा लगाने वाले हजारों श्रद्धालु भी तीर्थनगरी में होकर गुजरे। परिक्रमा में श्रद्धालु अपने इष्ट का स्मरण करते व संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees Gather For Govardhan Parikrama at Dev Uthani Ekadashi 2019
उत्साह के साथ परिक्रमा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा का क्रम देर रात तक जारी रहा। परिक्रमा मार्ग में अनन्य आस्था से परिक्रमा देते भक्तों को देखकर लग रहा था मानो तीर्थनगरी के गले में आस्था की माला पिरो दी गई हो। 
विज्ञापन
Devotees Gather For Govardhan Parikrama at Dev Uthani Ekadashi 2019
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट रसोपासना पीठ के तत्वाधान में देवोत्थान एकादशी पर परिक्रमार्थियों के लिए सेवा शिविर लगाया। शिविर में परिक्रमार्थियों को चाय, फल, भोजन प्रसाद एवं जल का वितरण किया गया। स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव महाराज ने कहा कि वृंदावन धाम की परिक्रमा देने दूर-दूर से लोग आते हैं। उनकी सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम का संयोजन महंत मोहिनी बिहारी शरण ने किया। आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड, राजकुमार शर्मा, रामविलास चतुर्वेदी, निहाल सिंह आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed