फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा मेट्रो: जामा मस्जिद स्टेशन का नाम बदलेगा ? उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 06 May 2022 10:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 May 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave instructions to change name of Jama Masjid Metro Station in Agra
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंपी आगरा मेट्रो की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर गुरुवार को मेट्रो के कार्यों के निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को जामा मस्जिद स्टेशन का नाम मन:कामेश्वर रखने के निर्देश दिए। ये निर्देश उन्होंने आगरा छावनी के विधायक जीएस धर्मेश के सुझाव के बाद दिए। दो दिन के दौरे पर आगरा आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहले दिन फतेहाबाद रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। ताजपूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन पर दोनों कॉरिडोर के रूटमैप, कार्यों की गुणवत्ता व निर्माण की प्रगति जानी।

'जामा मस्जिद स्टेशन का बदला जाए नाम'

मेट्रो निरीक्षण के दौरान पूर्व राज्यमंत्री और छावनी क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल कर मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन रखने का सुझाव उपमुख्यमंत्री को दिया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल आदेश दिए। जिस पर मेट्रो अधिकारियों ने भी सहमति जताई है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि मेट्रो की डीपीआर केंद्र व राज्य सरकार से स्वीकृत है। ऐसे में राज्य सरकार पहले मेट्रो से प्रस्ताव मांगेगी। फिर केंद्र से स्वीकृति के बाद सरकार रेलवे स्टेशनों की तरह नाम बदलने का नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।


 

Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave instructions to change name of Jama Masjid Metro Station in Agra
आगरा मेट्रो का नक्शा देखते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक पहले चरण में तीन एलिवेटिड व तीन भूमिगत छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर दिसंबर 2020 से निर्माणाधीन है। 8327 करोड़ रुपये की इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। मेट्रो कार्यों का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि एलिवेटिड स्टेशन का 80 फीसदी सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है। सितंबर 2022 तक तीनों स्टेशन तैयार हो जाएंगे। 2023 में उद्घाटन हो सकता है। 
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave instructions to change name of Jama Masjid Metro Station in Agra
आगरा मेट्रो का नक्शा देखते उपमुख्यमंत्री और विधायक - फोटो : अमर उजाला

बाकी तीन ताजमहल, आगरा किला व जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशनों का निर्माण एक जुलाई 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। ट्रेन का ट्रायल कर 31 दिसंबर 2024 तक मेट्रो सेवा आगरा की जनता को समर्पित की जाएगी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कांलिदी विहार तक 15 किमी लंबाई के 14 स्टेशन वाले दूसरे कॉरिडोर के लिए डिटेल डिजाइन कंसलटेंट ने काम शुरू कर दिया है। एमजी रोड होते दूसरा कॉरिडोर पूरा एलिवेटिड होगा। 2025 तक दूसरा कॉरिडोर भी आकार ले लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave instructions to change name of Jama Masjid Metro Station in Agra
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

हेरिटेज नहीं, ब्रज की झलक दिखे

मेट्रो स्टेशनों को हेरिटेज लुक देते हुए जालीदार डिजाइन में बनाने की यूपीएमआरसी की योजना है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज की थीम रखी जाए। स्टेशन और मेट्रो प्रोजेक्ट पर ब्रज की झलक दिखनी चाहिए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आदेश पर मंडलीय जिलों में रात्रि प्रवास कर योजनाओं की हकीकत जानने आए उपमुख्यमंत्री ने आने से पहले ट्वीट कर कहा था कि महाभारत काल के प्राचीन और ब्रज के सबसे बड़े जिले आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सुबह 11.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरे। फिर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किए।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave instructions to change name of Jama Masjid Metro Station in Agra
उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केशव मौर्य ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। ओपीडी, इमरजेंसी, जन औषधि केंद्र, एनआरसी, रेडियो डायग्नोस्टिक और ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति देखी। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल पूछा। एनआईसी में भर्ती बच्चों के परिजनों से बात की। रेडियो डायग्नोस्टिक के बाहर लगे प्लांट का पानी पीया।  एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करके उपमुख्यमंत्री इमरजेंसी के बाहर से गुजरे तो कई डॉक्टर खड़े होकर देख रहे थे, उन्होंने कहा कि आप लोग मरीजों का इलाज छोड़कर बाहर क्यों खड़े हैं, अंदर जाइए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed