फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी: बेवर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त कराई गई पड़ाव की जमीन, मच गया हड़कंप

Thu, 05 May 2022 05:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
Defense Estates Department removed the encroachment on ground of halt with bulldozer
रक्षा संपदा विभाग की टीम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के बेवर में मोटा रोड पर बृहस्पतिवार को पड़ाव की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को रक्षा संपदा विभाग की टीम ने बुलडोजर से हटाया। बड़े पैमाने पर किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। पड़ाव की जमीन पर बने मकानों, दुकानों के मालिकों में कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रक्षा संपदा विभाग की टीम के साथ पुलिस भी मौजूद रही। मोटा रोड पर पड़ाव की जमीन पर पूर्व में रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा विभाग द्वारा अतिक्रमण चिन्हित कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमण करने वाले लगातार कब्जा करते चले आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को रक्षा संपदा विभाग की टीम उपमंडल अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में मोटा रोड पर पहुंची। पड़ाव की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करके बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।

Defense Estates Department removed the encroachment on ground of halt with bulldozer
रक्षा संपदा विभाग की टीम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे रक्षा संपदा विभाग सहित नौ पैरा मिलिट्री आगरा की टीम मोटा रोड पर पहुंची थी। पुलिस की मदद से पड़ाव की जमीन पर बनाई गई दुकानों तथा मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। अवैध रुप से रखे गए खोखा हटवा दिए गए। 
Defense Estates Department removed the encroachment on ground of halt with bulldozer
कार्रवाई के दौरान मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार ने किया था निरीक्षण

रक्षा संपदा विभाग की टीम ने 29 अप्रैल को मोटा रोड पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी अतिक्रमण करने वालों को दी थी। टीम के निरीक्षण के बाद 30 अप्रैल को तहसीलदार भोगांव आनंद सिंह द्वारा भी मौके का निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद रक्षा संपदा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Defense Estates Department removed the encroachment on ground of halt with bulldozer
रक्षा संपदा विभाग की कार्रवाई के दौरान मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

टीम ने किया था चिन्हांकन

रक्षा संपदा विभाग द्वारा लंबे समय से पड़ाव वाली जमीन पर राजस्व टीम के साथ चिन्हांकन का कार्य किया जा रहा था। पूर्व में पड़ाव की जमीन का चिन्हांकन कर बाउंड्री पोल भी लगवाए गए थे। अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी दिए गए थे। बृहस्पतिवार को टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
Defense Estates Department removed the encroachment on ground of halt with bulldozer
स्थायी निर्माण भी कर दिए गए ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

वसूला गया जुर्माना

बृहस्पतिवार को रक्षा संपदा विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से सहदेव, हरिश्चंद्र, देशी शराब का ठेका, अनिल श्रीवास्तव, मुन्नी देवी का अतिक्रमण बुलडोजर से हटाया। टीम द्वारा मौके पर अतिक्रमण करने वालों से अतिक्रमण हटाने का खर्चा वसूला गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed