बटेश्वर के घाट गुरुवार की शाम 21 हजार दीयों से जगमगा उठे। यमुना की लहरों में झिलमिलाती 101 शिव मंदिर शृंखला का अद्भुत नजारा दिखा।
2 of 5
बटेश्वर घाट पर जलते दीये
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के रामजानकी मंदिर का दीपकों से बना खूबसूरत दृश्य देखने वाले आश्चर्य चकित रह गए। घाट पर बाह जिला बने की आकृति भी आकर्षण का केंद्र रही।
3 of 5
बटेश्वर घाट पर जलते दीये
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर शहीदों के परिजनों ने भी देशभक्ति के दीये जलाए।
4 of 5
यमुना के पानी की लहरों में दीपकों का अद्भुत नजारा
- फोटो : अमर उजाला
यमुना के पानी की लहरों में मंदिर की शृंखला दीपकों का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा था, दीपकों से बनाई गई अयोध्या के राम जानकी मंदिर, का अद्भुत खूबसूरत नजारे को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए।
5 of 5
दीयों से जगमगाए बटेश्वर के घाट
- फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी घनश्याम भारतीय के पिछली साल के तर्ज पर हुए अनूठे आयोजन में उनकी टीम, एनजीओ व्हाइट वॉलेंटियर्स, मेक ए डिफरेंस, टीन ग्रीन कैप, हेल्पिंग हैंड भी शामिल रही। मौके पर बबलू भारतीय, राहुल शर्मा, प्रभात मिश्रा, राम सिंह आजाद, रमेश कटारा, ब्रजेश शास्त्री, नरेंद्र भारतीय आदि मौजूद रहे।