फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 24 घंटे बाद उठी अर्थी: ससुराल पहुंची दुल्हन, इस तरह मौत ने मारा झपट्टा, किसी को नहीं हो रहा यकीन

Wed, 01 Mar 2023 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 01:18 PM IST
विज्ञापन
death after 24 hours of marriage bride sent off in doli returned home next day dead body
शादी के 24 घंटे बाद ऐसे आई मौत - फोटो : अमर उजाला
घर के आंगन में नई नवेली बहू का जोरदार स्वागत किया गया। बेटे की शादी के बाद बहू के घर आने से खुशियों का माहौल था। दूल्हे की मां तथा बहनें बेहद खुशी थीं। लेकिन अगले ही दिन दुल्हन की मौत से परिवार की खुशियां काफूर हो गईं। जहां थोड़ी देर पहले तक हर ओर जश्न का माहौल था वहां अब हर ओर चीत्कार मची थी।

27 फरवरी को पड़े थे सात फेरे

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बा के मोहल्ला महादेव गली में शादी के बाद दुल्हन के घर आने के दूसरे दिन ही उसकी मौत से हर कोई हैरान था। शादी 26 फरवरी को हुई थी। कस्बे के महादेव गली निवासी राजू पुत्र बल्लन की बरात आगरा के धूलिया गंज गई थी। यहां पर सोनिया पुत्री मुन्नालाल के साथ उसके सात फेरे हुए। शादी के बंधन में बंधने के बाद अगले दिन रामू अपनी दुल्हन को हंसी-खुशी से 27 फरवरी को अपने घर ले आया।
 
death after 24 hours of marriage bride sent off in doli returned home next day dead body
जयमाला - फोटो : अमर उजाला
नई नवेली बहू के घर आने के बाद घर में खुशियां थीं। मंगल गीत गाए जा रहे थे। जो रिश्तेदार आए थे, वो बहू की मुंह दिखाई के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहे थे।  इसी बीच बहू की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
death after 24 hours of marriage bride sent off in doli returned home next day dead body
नव दंपती को आशीर्वाद देते रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
सोनिया की तबीयत बिगड़ने के बाद ससुराल के लोग उसे लेकर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की खबर से चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
death after 24 hours of marriage bride sent off in doli returned home next day dead body
जयमाला - फोटो : अमर उजाला
उधर जब ये खबर मायके वालों को लगी, तो बिटिया की मौत से वे सहम गए। सूचना पर दुल्हन का भाई करन कुमार व अन्य मायका पक्ष के लोग सीकरी पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
death after 24 hours of marriage bride sent off in doli returned home next day dead body
दुल्हन को घर के अंदर गोद में उठाकर लाता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
मायके वालों ने बताया कि वह पहले से बीमार थी। उसका इलाज आगरा में एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। देर रात ससुराल में ही दुल्हन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed