फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेंहदी छूटने से पहले उठी अर्थीः कैंटर की टक्कर से मौसेरे भाई-बहन की मौत, सात दिन में ही विधवा हो गई बिटिया

Tue, 28 Feb 2023 09:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 09:38 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Cousin brother and sister died in canter collision in Agra
अंकित और रोशनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कैंटर की टक्कर से मौसेरे भाई-बहन की मौत हो गई। सात दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। मेंहदी छूटने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। 



हादसा बाह थाना क्षेत्र के फरैरा-शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित बिजकौली गांव के पास हुई। यहां शाम करीब 5 बजे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अंकित और मौसेरी बहन रोशनी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

Cousin brother and sister died in canter collision in Agra
बिलखती हुई सात दिन पहले दुल्हन बनी उमा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, अंकित (21) फिरोजाबाद जिले के डोकेली गांव का रहने वाला है। बीती 21 फरवरी को उसकी शादी जरार निवासी लाखन सिंह की पुत्री उमा के साथ हुई थी। अंकित मंगलवार को उमा को मायके छोड़ने गया था। इसके बाद अपनी मौसेरी बहन रोशनी (17) निवासी करकौली (मंसुखपुरा) को लेने पहुंच गया। 
Cousin brother and sister died in canter collision in Agra
मौके पर जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाम को वह बहन को लेकर अपने घर लौट रहा था। करीब 5 बजे बाह के बिजकौली गांव के पास सामने से आ रही कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पार्वतीपुरा गांव के पास से पकड़ लिया। वहीं परिजन को भी सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी छूटने से पहले उजड़ा सुहाग

Cousin brother and sister died in canter collision in Agra
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे में भाई-बहन की मौत से दो घरों में मातम पसर गया। हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उमा का सुहाग उजड़ गया। युवक की मौत से परिजन के साथ ही पत्नी बेसुध हो गई। किसी तरह रिश्तेदारों ने परिजन को संभाला। बेटी की हालत देखकर पिता लाखन सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक सके। लाखन सिंह ने बताया कि अभी वह बेटी की शादी की खुशी मना भी नहीं पाए थे। उससे पहले ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अंकित की मां निवसो देवी भी सुधबुध खो बैठीं।
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

Cousin brother and sister died in canter collision in Agra
क्षतिग्रस्त बाइक और लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के सिर में भी चोट आई है। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर वह हेलमेट पहने होता तो शायद जान बच जाती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed