फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की तीसरी लहर से भक्त बेखबर: वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, व्यवस्थाएं ध्वस्त

Fri, 30 Jul 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
crowd of devotees violate of covid protocols in Banke Bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए गुरुवार को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते मंदिर क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल सहित सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। मंदिर के सभी रास्ते ब्लॉक हो गए। भीड़ के दबाव के चलते भक्तों में दर्शन के लिए मारामारी मची रही। तीर्थनगरी में ऐसी स्थिति तब बन रही है, जब कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका प्रबल हो रही है। 



उधर, प्रशासन ने हर बार की तरह इस बार भी भक्तों की भीड़ रोकने के लिए मंदिर प्रबंधन से बातचीत करने की बात कही है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि इस संबंध में मंदिर के सेवायत और प्रशासन की बैठक हुई है, शीघ्र ही रास्ता निकाला जाएगा। 

crowd of devotees violate of covid protocols in Banke Bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सावन के शुरू होने के साथ ही वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले पांच दिन के दौरान इस संख्या में तेजी के साथ इजाफा हुआ है। इससे श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कठिन हो गए हैं। पट खुलने से पहले ही श्रद्धालु दर्शन की प्रतीक्षा में खड़े हो जाते हैं। सभी गलियां भक्तों से भर जाती हैं। भीड़ इस कदर अधिक हो जाती है कि लोगों के बीच की दूरी ही खत्म हो जाती है।

crowd of devotees violate of covid protocols in Banke Bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को बांकेबिहारी मंदिर के सभी रास्ते भीड़ के चलते ब्लॉक हो गए। यहां तक कि मंदिर में भी दर्शन के दौरान अधिक भीड़ होने से लोगों में मारामारी मची रही। पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने में असफल रहा। कई भक्त बिना मास्क के दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
crowd of devotees violate of covid protocols in Banke Bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भागवत कथाओं में भक्तों की भीड़
कोविड की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है। लोगों को सावधानी बतौर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। लेकिन धर्म नगरी वृंदावन में भीड़ सरकार के प्रयास नाकाफी कर रही है। यहां कई भागवत प्रवक्ताओं की कथाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
crowd of devotees violate of covid protocols in Banke Bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भागवत कथाओं को सुनने के लिए विभिन्न राज्यों से भक्त वृंदावन आ रहे हैं। इसका दबाव सुबह और शाम बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। यहां आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु कोविड से बचाव को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। न उचित दूरी का पालन हो रहा है और न ही श्रद्धालु मास्क पहन रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed