फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banke Bihari Temple: हादसे के बाद भी मंदिर में कम नहीं हुआ भीड़ का दबाव, एकादशी पर उमड़े हजारों श्रद्धालु

Mon, 22 Aug 2022 09:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on Ekadashi
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद भी प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा। हालात अब भी वैसे हैं, जो हादसे से पहले थे। मंदिर में भारी भीड़ उमड़ रही है। चिंताजनक बात यह है कि भीड़ को नियंत्रण करने के इंतजाम नहीं हैं। सोमवार को भी मंदिर और मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। भीड़ के कारण हालात बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।


 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले मंगला आरती के दौरान बांकेबिहारी मंदिर में हुई भगदड़ के बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया है। सोमवार को एकादशी होने के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ रही। सुबह के समय मंदिर और मंदिर के बाहर गलियों में भीड़ का भारी दबाव रहा। बांकेबिहारी पुलिस चौकी से मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते पर हालात ऐसे थे कि पैर रखने की भी जगह नहीं थी। वीआईपी रोड पर भी ऐसे ही हालात देखे गए। 

Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on Ekadashi
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को रोका - फोटो : अमर उजाला
राधा सनेह बिहारी मंदिर से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की ओर आने वाले रास्ते पर भी भीड़ रही। इधर, एकादशी के कारण भारी मंदिर भक्तों से भरा दिखाई दिया। मंदिर में तिल भर स्थान नहीं था। हालात बीते दिनों से कम भी नहीं थे। 
Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on Ekadashi
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हजारों भक्तों ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं को गेट नंबर दो और तीन से प्रवेश दिया जा रहा था। गेट नंबर चार और एक से निकासी थी, लेकिन शाम होते होते व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई लोग गेट नंबर एक और चार से प्रवेश करते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on Ekadashi
मंदिर के बाहर नारेबाजी करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए  सेवायतों ने मंदिर के गेट नंबर एक के बाहर प्रदर्शन कर घटना के दोषियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सेवायतों ने प्रशासन द्वारा बनाए नए नियमों को तोड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया है। 
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Banke Bihari temple Vrindavan on Ekadashi
मंदिर में महिला श्रद्धालु की चेन चोरी हुई - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को एक श्रद्धालु की चेन चोरी हो गई। अजमेर निवासी मीनाक्षी साबू ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह सोमवार सुबह बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए पहुंचीं। इस दौरान मंदिर से निकलते समय किसी ने उनकी सोने की चेन चोरी कर ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed