{"_id":"6a8d114d55bb0dd5be09353e","slug":"crores-spent-on-repairs-yet-sn-medical-college-buildings-remain-dilapidated-2026-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की तस्वीरें: गिरता प्लास्टर, दीवारों से झांकती ईंट और खुलियां सरिया, एसएन मेडिकल कॉलेज का ये है हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की तस्वीरें: गिरता प्लास्टर, दीवारों से झांकती ईंट और खुलियां सरिया, एसएन मेडिकल कॉलेज का ये है हाल
Tue, 25 Aug 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:07 AM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के पुराने भवनों की बार-बार मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उनकी हालत जर्जर बनी हुई है। कई भवनों में प्लास्टर और ईंटें गिर रही हैं, छतों से पानी टपक रहा है और सरिया बाहर निकल आई है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की तस्वीरें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज, उम्र 172 साल। इंटीग्रेटेड प्लान में 41 भवन तोड़े जा चुके हैं। अभी पांच भवन बचे हैं, आरोप लग रहा है कि यही इन दिनों कमाई का जरिया बने हैं। हर एक-दो साल में मरम्मत और करोड़ों रुपये की मलाई खाने का खेल चल निकला है। वहीं इस पर पर्दे के लिए भ्रष्टाचार की परतें बिछाई जा रही हैं। छत से गिरते प्लास्टर, दीवारों से झांकती ईंट और सरिया खुद इसकी गवाह हैं।
एसएन मेडिकल काॅलेज का जर्जर भवन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि इसमें धांधली के चलते चंद महीनों में ही जर्जर होने लगे। प्लास्टर गिरने से बच्चे की मौत के बाद तो अब इस पर सवाल भी उठाए जाने लगे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि भवन वर्षों पुराने हैं। जरूरत पर मरम्मत हुई। इनकी ऑडिट की जा रही है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद कार्ययोजना बनेगी।
बाल रोग विभाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूरत-ए-हाल
बाल रोग विभाग : दो वार्ड की छत टूटी
इसकी सबसे ज्यादा खराब हालत है। बीते कुछ वर्षों में दो से तीन बार मरम्मत हो चुकी है। दो कमरों की छत टूट चुकी है। जगह-जगह से प्लास्टर उखड़ गए हैं। सीवेज लाइन भी चोक है। पानी टपक रहा है।

नेत्र रोग विभाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेत्र रोग विभाग : छत से गिरा प्लास्टर
विभाग में भी दो बार मरम्मत की खानापूर्ति की गई। पुरुष वार्ड के बगल के हॉल की छत से कई जगह प्लास्टर उखड़ा हुआ है। इस भवन में कई जगह दरारें हैं। बाउंड्री भी कई जगह टूट चुकी है।
विभाग में भी दो बार मरम्मत की खानापूर्ति की गई। पुरुष वार्ड के बगल के हॉल की छत से कई जगह प्लास्टर उखड़ा हुआ है। इस भवन में कई जगह दरारें हैं। बाउंड्री भी कई जगह टूट चुकी है।
विज्ञापन
एकेडमिक ब्लॉक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एकेडमिक ब्लॉक : झांक रहीं सरिया
ब्लॉक में लेक्चर रूम, एसपीएम, फॉरेंसिक, एनॉटमी, माइक्रोबायलॉजी और पैथोलॉजी विभाग है। इसमें दो-तीन बार मरम्मत हो चुकी है। कई जगह दरारें हैं, प्लास्टर तोड़कर सरिया बाहर दिख रही है।
ब्लॉक में लेक्चर रूम, एसपीएम, फॉरेंसिक, एनॉटमी, माइक्रोबायलॉजी और पैथोलॉजी विभाग है। इसमें दो-तीन बार मरम्मत हो चुकी है। कई जगह दरारें हैं, प्लास्टर तोड़कर सरिया बाहर दिख रही है।