फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, ठिठुरन बढ़ी, आज भी बिगड़ सकता है मौसम

Tue, 22 Jan 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
crops damaged due to heavy rain and hail in agra mathura
heavy rain - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलों ने पूरे आगरा मंडल में मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार की शाम से गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश रुक रुककर मंगलवार सुबह तक होती रही। इस दौरान आगरा व मथुरा में ओलों की बौछार भी हुई। वहीं तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी सरसों की फसल गिर गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 
crops damaged due to heavy rain and hail in agra mathura
आगरा में झमाझम बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर को मौसम के मिजाज में अचानक तब्दीली आ गई। दोपहर तीन बजे के बाद काली घटाएं घिरने से अंधेरा छा गया। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसके बाद देर शाम तक झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव मनोना में बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
crops damaged due to heavy rain and hail in agra mathura
तेज हवा में गिरी होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
कई जगह होर्डिंग्स और बैनर भी उड़ गए। शाम साढ़े पांच बजे तक 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और ओले गिरने से हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई है, लेकिन ठिठुरन बढ़ गई। आसमान साफ होने के बाद ठंड और बढ़ेगी। अगले दो दिन में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
crops damaged due to heavy rain and hail in agra mathura
heavy rain
बारिश के चलते सोमवार को शहर के क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया। ताजगंज क्षेत्र में हाईटेंशन की लाइन पर तेज हवाओं के साथ एक बैनर आ गिरा, इसके चलते पूरा सबस्टेशन ही प्रभावित हो गया। अर्जुन नगर में देररात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। इसके तेज हवाओं और बारिश के साथ कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन
crops damaged due to heavy rain and hail in agra mathura
heavy rain - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन में सोमवार को अचानक बरसात के बाद मौसम में आई तब्दीली को देखते हुए डीएम ने कक्षा आठ तक के विद्यालयों का 22 और 23 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश जनपद में संचालित सभी बोर्ड के विद्यालयों पर प्रभावी होगा। इसमें सरकारी और निजी विद्यालय भी शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed