{"_id":"5ac511444f1c1bf1618b5778","slug":"the-girls-from-nepal-were-being-brought-in-agra-for-sex-racket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपाल से लड़कियां लाकर आगरा में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल से लड़कियां लाकर आगरा में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा
नेपाल से नाबालिग लड़कियों को भारत लाकर बेचा जा रहा है। इसका खुलासा आगरा के कश्मीरी बाजार में कोठों पर बुधवार को हुई छापेमारी में हुआ। पुलिस ने एक कोठे का ताला तोड़कर नौ लड़कियां और एक संचालिका को पकड़ा। इनमें पांच नेपाल की है। पुलिस ने दिल्ली की रेस्क्यू फाउंडेशन और नेपाल की माइती संस्था की सूचना पर यह छापेमारी की।
2 of 4
छापे में पकड़ी गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
माइती संस्था के समन्वयक केशव कोइराला को सूचना मिली थी कि उनके देश की तीन लड़कियों को आगरा लाकर बेचा गया है। यह मामला नेपाली दूतावास तक पहुंचा था। मामले को गंभीरता से लेकर लड़कियों की बरामदगी के लिए संस्था के समन्वय सहित लीगल एडवाइजर उमा तमांग, काउंसलर असीरा खलाल और समन्वयक शिवचरन को लगाया गया।
3 of 4
छापे में पकड़ी गईं लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दिल्ली की रेस्क्यू फाउंडेशन से संपर्क किया। लड़कियों के कश्मीरी बाजार के कोठों में कैद होने की जानकारी मिली। बुधवार को रेस्क्यू फाउंडेशन के संतोष और राकेश के साथ टीम ने एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को जानकारी दी। इसके बाद सीओ छत्ता संजय कुमार, महिला थाना और छत्ता थाना की पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
देह व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
सभी कोठों पर ताले लगे मिले। पुलिस ने एक कोठे का ताला तोड़ा। इसके बाद नौ लड़कियों को बरामद कर लिया। संचालिका भी पकड़ी गई। लड़कियों में पांच नेपाल की है, जिनमें चार नाबालिग हैं। वहीं तीन कर्नाटक और एक पश्चिम बंगाल की है। संस्था की ओर से मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी जा रही थी। मेडिकल के बाद लड़कियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले संस्था ने दिल्ली में भी छापेमारी की थी। काउंसलिंग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।