फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन मिनट में विदेशी महिला के साथ हुई ऐसी वारदात, 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा पर लगा दाग

Mon, 10 Jun 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
miscreants looted Mauritius woman on yamuna expressway
घटना के बाद कार के पास खड़ी विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर विदेशी पर्यटकों से हुई लूट की वारदात ने जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं 'अतिथि देवो भवः' की परंपरा पर भी दाग लगा है। जिस एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे वाहन गुजरते हैं, उस पर दिनदहाड़े तीन बदमाश विदेशी पर्यटकों को लूट कर आसानी से फरार हो जाते हैं। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, वो चौंकाने वाला है। 
miscreants looted Mauritius woman on yamuna expressway
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट की यह वारदात रविवार सुबह साढ़े 10-11 बजे के बीच की है। कार सवार विदेशी महिला मॉरीशस के पोर्ट लुइस की रहने वाली एलोडिए रर्ड्स्यू अपने भारतीय मित्रों के साथ आगरा ताजमहल देखने के लिए जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। जब कार नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची तो कार गर्म हो जाने के कारण बंद हो गई। चालक ने कार को एक्सप्रेसवे पर एक किनारे को रोका और पानी लेने के लिए चला गया। 
miscreants looted Mauritius woman on yamuna expressway
कार के पास खड़ी विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला
कार सवार अनूप कुमार ने बताया कि अभी वह मुश्किल से 100 मीटर ही पहुंचा होगा कि तीन बदमाश उन लोगों के पास आए। उन्होंने चेहरे पर इस तरह से कपड़ा बांध रखा था जिस तरह से गर्मी से बचने को लोग बांध लेते हैं। इन लोगों ने पास में आते ही कहा कि क्या प्रॉब्लम है। उसने बताया कि कार खराब हो गई है तो कहने लगे कि मैकेनिक को बुला देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
miscreants looted Mauritius woman on yamuna expressway
प्रतीकात्मक तस्वीर
अभी बात चल ही रही थी कि एक ने रिवॉल्वर निकाल लिया और उन लोगों पर तानते हुए कहा कि चुपचाप गाड़ी में बैठ जाओ। बदमाशों ने धमकाते हुए कहा कि जिसके पास भी जो है वो तत्काल निकाल दो। अगर किसी ने शोर मचाने की कोशिश की तो मार डालेंगे। सभी लोग घबरा गए। जिसके पास भी जो था वो निकालकर दे दिया। 3 मिनट में ही लूटपाट करने के बाद बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे सर्विस रोड पर चले गए और वहां खड़ी बाइक से फरार हो गए। 
विज्ञापन
miscreants looted Mauritius woman on yamuna expressway
नौहझील पुलिस स्टेशन
एलोडिए आगरा घूमने के लिए मथुरा आई थी। लेकिन इस घटना के बाद वह लोग आगरा भी नहीं घूम पाए। इन सभी को वापस लौटना पड़ा। अनूप कुमार ने बताया कि सभी का बड़ा मन था कि आगरा घूमेंगे। लेकिन बदमाशों ने उनका सब कुछ लूट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed