{"_id":"6ae062cf4fa720d7310e6a1b","slug":"complaint-filed-with-police-commissioner-after-house-worth-rs-20-lakh-grabbed-for-rs-1-lakh-indore-news-c-1-1-noi1551-4877240-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर अपराध: एक लाख देकर 19 लाख के मकान पर किया कब्जा, ताला तोड़ने और मारपीट का आरोप; पुलिस कमिश्नर से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर अपराध: एक लाख देकर 19 लाख के मकान पर किया कब्जा, ताला तोड़ने और मारपीट का आरोप; पुलिस कमिश्नर से शिकायत
Tue, 27 Oct 2026 05:32 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:32 PM IST
सार
इंदौर में 19 लाख रुपये के मकान सौदे को लेकर विवाद सामने आया है। आशीष हिंदुजा ने कोमल गुप्ता और उनके परिचितों पर ताला तोड़ने, कब्जे की कोशिश और मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से की गई शिकायत
विस्तार
इंदौर शहर में मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थक बताए जा रहे आशीष हिंदुजा ने मकान पर कथित कब्जे, ताला तोड़ने और मारपीट किए जाने को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। शिकायत में आशीष हिंदुजा ने कोमल गुप्ता नामक महिला और उनके कुछ परिचितों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में पति-पत्नी ने एक ही कमरे में लगाई फांसी, पांच दिन से शराब को लेकर चल रहा था विवाद
विज्ञापन
आशीष हिंदुजा के मुताबिक, उन्होंने अपना मकान कोमल गुप्ता नामक महिला को 19 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। इस सौदे के तहत महिला ने एक लाख रुपये टोकन के रूप में दिए थे। इसके बाद बाकी रकम का भुगतान करने के लिए कोमल गुप्ता ने बैंक से लोन लेने के उद्देश्य से फाइल लगाई थी, लेकिन किसी कारण से लोन की फाइल कैंसल हो गई। आशीष हिंदुजा का आरोप है कि बाकी रकम का भुगतान नहीं होने के बावजूद महिला मकान पर कब्जा करना चाहती है। शिकायत के अनुसार, इसी विवाद के बीच देर रात कोमल गुप्ता के कुछ परिचित आशीष हिंदुजा के मकान पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान मकान पर लगा ताला तोड़ दिया गया। आशीष हिंदुजा ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत भंवरकुआं थाने में की।
विज्ञापन
आशीष हिंदुजा ने अपनी शिकायत में बताया कि भंवरकुआं थाने में पदस्थ आरक्षक पवन दीवान ने कथित तौर पर कहा कि पुलिस मकान खाली करवा रही है। इस कथन को लेकर भी शिकायतकर्ता ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब मकान के सौदे की पूरी रकम का भुगतान नहीं हुआ है, तो इस तरह मकान खाली कराने की बात किस आधार पर कही जा रही है। पूरे मामले को लेकर आशीष हिंदुजा ने पुलिस कमिश्नर से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कमिश्नर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मकान के सौदे, कब्जे के विवाद और कथित मारपीट में किन लोगों की क्या भूमिका रही है।
