फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two accused arrested in Bathinda with 4.5 kg of opium

Ludhiana News: बठिंडा में साढ़े 4 किलो अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 27 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in Bathinda with 4.5 kg of opium
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 4 किलो 504 ग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिकअप चालक गुरदीप सिंह (33) और सहचालक हरपाल सिंह उर्फ सोनू (करीब 47) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ नशा तस्करी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी भी जब्त कर ली है। सोमवार को सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान बाहो यत्थू के पास गाड़ी को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान गाड़ी से अफीम बरामद हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गुरदीप सिंह के खिलाफ पहले भी 13 जुलाई 2021 को नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। हरपाल सिंह का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि वे अफीम कहां से लाए थे। साथ ही, इसकी सप्लाई किन लोगों को की जानी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed