{"_id":"5fd984880ca886453d093994","slug":"indian-overseas-bank-robbery-agra-police-search-new-gang-read-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा बैंक डकैती: खौफ के साए में बीते थे वो '15 मिनट', हाथों में चाकू और तमंचे से लैसे थे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा बैंक डकैती: खौफ के साए में बीते थे वो '15 मिनट', हाथों में चाकू और तमंचे से लैसे थे बदमाश
Wed, 16 Dec 2020 01:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मी से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
22 से 25 की उम्र,जींस और टीशर्ट के साथ जैकेट पहने और मंकी कैप लगाए। सिर पर निन्जा हेलमेट। हाथों में ग्लव्स के साथ चाकू और तमंचे। इंडियन ओवरसीज बैंक में लूट करने वाले बदमाश यही कुछ पहनकर आए थे। इनमें से दो ही बात कर रहे थे, जबकि बाकी दो तमंचे ताने हुए थे। बदमाशों ने कैश लूटने के साथ ही मैनेजर की सोने की चेन, डिप्टी मैनेजर का बैग और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का मोबाइल तक लूट लिया। इससे पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों का नया गैंग हो सकता है। इसके अलावा एक टीम को जेल में भी भेजा गया। जेल में बंद अभियुक्तों के बारे में पड़ताल की गई। अंदेशा ये भी है कि हाल ही में कोई बदमाश छूटा हो और उसी ने यह वारदात की हो।
आगरा बैंक डकैती: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहा बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा एक साल पहले तक महिला बैंक हुआ करता था। मगर, यह बंद हो गया। इसके बाद आईओबी की शाखा खुल गई। मगर, बैंक में एक भी गार्ड नहीं है।
इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा एक साल पहले तक महिला बैंक हुआ करता था। मगर, यह बंद हो गया। इसके बाद आईओबी की शाखा खुल गई। मगर, बैंक में एक भी गार्ड नहीं है।
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमा बैंक स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
50 मीटर दूर खड़ी थीं बाइक
बदमाश अपनी बाइक बैंक से 50 मीटर दूर खड़ी करके आए थे। वह वारदात के बाद पैदल भागे। इसके बाद बाइक पर बैठकर चले गए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में वह सैंया की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। खोजी कुत्ता भी इसी तरफ गया था, जिस तरफ बदमाश गए। आशंका है कि बदमाश वारदात के बाद सैंया होते हुए ग्वालियर की तरफ गए होंगे।

आगरा बैंक डकैती कांड: कर्मचारियों से जानकारी लेते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के मुंह से आ रही शराब की गंध
दो बदमाश कर्मचारियों से बात कर रहे थे। इस दौरान उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इस बारे में कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारियों को भी बताया है।
दो बदमाश कर्मचारियों से बात कर रहे थे। इस दौरान उनके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इस बारे में कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारियों को भी बताया है।
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैती कांड: घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव, कैशियर प्रशांकी बघेल, क्लर्क शशांक वीरेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत कुमार हैं। बैंक के डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि चार बजे ग्राहकों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है। बैंक में कलेक्शन का कार्य किया जाता है। इसके बाद एटीएम से निकाले गए कैश की जानकारी वो लेते हैं। पुनीत मुख्य शाखा में क्लीयरेंस कराकर आता है। वह रोजाना चाय के लिए दूध लेने चला जाता है। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है।