फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: जानिए कौन है डॉनी गैंग, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े लूट के आरोपी, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Firozabad Police And Sog Team Encounter With Robbers Gang Who Looted Jewelers In Up Crime News
फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़े लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में थाना नारखी पुलिस और एसओजी टीम की जलेसर रोड स्थित सिक्सलेन बाईपास पुल के पास बाइक सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़ में आगरा के डॉनी गैंग से जुडे़ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ज्वैलर्स प्रवीन वर्मा से लूटी गई साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के आभूषण, चार तमंचा,नौ कारतूस, दो बाइकों के साथ ज्वैलर्स से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। गैंग के तीन साथी भागने में सफल रहे। एसएसपी ने गैंग को दबोचने वाली टीम को 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Firozabad Police And Sog Team Encounter With Robbers Gang Who Looted Jewelers In Up Crime News
लूट के आरोपियों को पकड़ने के बाद जानकारी देते एसएसपी अजय कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को थाना नारखी क्षेत्र में असन चौराहे के समीप कृष्णा ज्वैलर्स के संचालक प्रवीन वर्मा के साथ लूट की घटना हुई थी। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस की टीमें घटना के खुलासे को जुटी थीं। थाना पुलिस को सूचना मिली कि आगरा के डॉनी गैंग के सदस्यों की नारखी क्षेत्र में सक्रियता है। एसएसपी ने बताया कि एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी नारखी केके तिवारी, एसएसआई सौरव शर्मा, उप निरीक्षक गौरीशंकर पटेल टीम के साथ सक्रिय हुए। मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान सिक्सलेन बाईपास पर बाइक पर जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके चार लोगों को दबोच लिया। जबकि तीन मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से साढ़े तीन लाख कीमत के आभूषण, चार तमंचा, नौ कारतूस, दो खोखा, दो बाइक (पल्सर व सीडी डॉन) और ज्वैलर्स से लूटा मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी ने टीम को 25 हजार पुरस्कार की घोषणा की है।
Firozabad Police And Sog Team Encounter With Robbers Gang Who Looted Jewelers In Up Crime News
लूट के आरोपियों की जानकारी देते एसएसपी फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
न्यायायिक अधिकारी का चालक रहा था भोला 
एसएसपी अजय कुमार ने बताया थाना उत्तर के रानीनगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भोला पूर्व में एक न्यायायिक अधिकारी की गाड़ी का चालक भी रहा है। उसको एक डीजीसी के माध्यम से चालक के पद पर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad Police And Sog Team Encounter With Robbers Gang Who Looted Jewelers In Up Crime News
पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसएसपी अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
यह बदमाश किए गए गिफ्तार 
गिरफ्तार बदमाशों में थाना उत्तर के रानीनगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भोला, शैलेंद्र, थाना रामगढ़ के कुतुबपुर चनौरा के निवासी बलवीर और दिनेश शामिल हैं। जबकि कुतुबपुर चनौरा निवासी रवींद्र, आगरा थाना एत्माद्दौला ट्रांसयमुना कॉलोनी हैरिटेज स्कूल के पास निवासी गैंग के सरगना डॉनी एवं राकेश कश्यप भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन
Firozabad Police And Sog Team Encounter With Robbers Gang Who Looted Jewelers In Up Crime News
मुठभेड़ स्थल पर फिरोजाबाद पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
फर्जी ज्वैलर्स बनकर राकेश कर रहा था रेकी 
एसएसपी ने बताया कि राकेश कश्यप ज्वैलरी का काम करता है। हकीकत में वह ज्वैलर्स तो नाम मात्र का है। बल्कि डॉनी गैंग के लिए रेकी करने का काम करता है। इस गैंग के द्वारा 2016 में मेरठ और बुलंदशहर जिले में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed