फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dr Yogita Gautam Murder Case: हत्यारोपी डॉक्टर विवेक को सजा दिलाने की तैयारी, चार्जशीट दाखिल

Fri, 02 Oct 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Doctor Yogita Gautam Murder Case: Police Filed Charge Sheet
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम हत्याकांड में पुलिस ने डॉक्टर विवेक तिवारी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में दस गवाह बनाए है।
Doctor Yogita Gautam Murder Case: Police Filed Charge Sheet
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में पुलिस को आरोपी डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ 10 गवाह मिले हैं। 40 दिन में जांच पूरी कर उसके खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर लिया गया है। जांच में पाया गया है कि डॉ. योगिता विवेक तिवारी पर शादी के लिए दबाव बना रही थीं। विवेक मना कर रहा था। इसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसमें विवेक ने योगिता की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को डौकी क्षेत्र में फेंक दिया था।
 
Doctor Yogita Gautam Murder Case: Police Filed Charge Sheet
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि डॉक्टर विवेक तिवारी इस समय जेल में बंद है। पुलिस ने हत्याकांड में दस गवाह बनाए हैं। उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। हत्यारोपी विवेक तिवारी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्हें भी चार्जशीट में शामिल कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Yogita Gautam Murder Case: Police Filed Charge Sheet
डॉक्टर विवेक तिवारी व डॉक्टर योगिता - फोटो : अमर उजाला
विवेक कहता था कि पहले बहन की शादी करेगा। इसके बाद अपनी। वह इसकी वजह यह बताता था कि योगिता अनुसूचित जाती से थी। वह सवर्ण जाति से है। वह कहता था कि अगर उसने पहले शादी की तो बहन की शादी में परेशानी आएगी।
 
विज्ञापन
Doctor Yogita Gautam Murder Case: Police Filed Charge Sheet
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
योगिता को लगता था कि विवेक धोखा दे रहा है। इसी कारण दोनों में संबंध बिगड़ गए थे। पुलिस को इस मामले में दस गवाह मिले हैं। योगिता को घर से ले जाने, शव को फेंके जाने और फिर उरई जाने तक उसे कई लोगों ने देखा था। इनमें से ही गवाह मिले हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed