{"_id":"6af382a775a07d962e03442a","slug":"youth-drowns-while-fishing-in-ami-river-search-underway-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1513648-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आमी नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आमी नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, तलाश जारी
Wed, 11 Nov 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
कौड़ीराम। बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को आमी नदी में मछली पकड़ने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया। उसकी पहचान कौड़ीराम निवासी झूरी पासवान पुत्र लोरिक पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में तलाश शुरू की, लेकिन तीन घंटे तक उसका कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार, झूरी पासवान सोमवार को आमी नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। थानाप्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था।
विज्ञापन