{"_id":"6af382c7528ae8a3f0062bbb","slug":"agra-news-road-accident-one-death-agra-news-c-421-1-pin1001-21171-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाई दूज पर मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाई दूज पर मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
भाई दूज पर भाई को टीका करने जा रही बहन की गोवंश से टकराकर मौत, बेटा घायल
पिनाहट। भाई दूज पर मध्य प्रदेश स्थित मायके में भाई को टीका करने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर आपस में लड़ रहे दो गोवंश अचानक बाइक के सामने आ गए। उनसे टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका बेटा मामूली रूप से चोटिल हुआ।
जानकारी के अनुसार, थाना बाह क्षेत्र के गांव टोडीपुरा निवासी सीमा देवी (40) पत्नी विजेंद्र मंगलवार शाम लगभग 5 बजे अपने 19 वर्षीय बेटे मोहित के साथ मध्य प्रदेश के थाना अम्बाह क्षेत्र के गांव गढ़ कनेरा अपने भाई अरबिंद के दूज का टीका करने जा रही थीं। रास्ते में थाना बासौनी क्षेत्र के उमरेठा गांव के पास सड़क पर दो गोवंश आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गोवंश बाइक के सामने आ गए, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गोवंश से टकरा गई, जिससे मां-बेटे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। बेटे मोहित को मामूली चोटें आईं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। - अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट