{"_id":"5c73b1b4bdec22738335fde2","slug":"death-mystery-of-woman-and-her-two-daughter-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां और दो बेटियों की मौत का रहस्य गहराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई यह बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां और दो बेटियों की मौत का रहस्य गहराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई यह बात
Mon, 25 Feb 2019 02:43 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
आगरा के कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितू (38) और दो बेटियां कायरा (3), सचिका (6) की मौत का रहस्य गहराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इसके कारण तीनों को विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। अभी तक मौत की वजह दम घुटना मानी जा रही था। लेकिन अब मां और बेटियों की मौत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
रविवार को पॉश कॉलोनी पांडव नगर स्थित एक आलीशान कोठी के बंद बाथरूप में रितु और दोनों बेटियों के शव मिले थे। एक तरफ मां का शव पड़ा था। पास ही दोनों बेटियों के शव थे। मौका-ए-वारदात देखकर माना जा रहा है कि मां-बेटियों को जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। रितू गेट से थोड़ी दूरी पर थीं।
बाथरूम में जांच करता अधिकारी
मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने यह भी देखा कि वहां करंट तो नहीं फैल गया था। ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह बात गले नहीं उतर रही थी कि महिला गेट नहीं खोल पाई। हालांकि करंट फैलने के साक्ष्य नहीं मिले। परिवार के अन्य सदस्य रोजाना ही शाम को घर आते हैं। सुबह के नाश्ते के बाद ये लोग दुकान पर चले गए थे, लेकिन रविवार की रात कारोबारी के परिवार के लिए काली रात बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति रोहित के साथ रितु
पास के कैमरों से पता चला कि रितू दोपहर को 1:15 बजे घर से बाहर निकली थीं। दस मिनट बाद ही वापस आ गईं। माना जा रहा है कि वह इसी के बाद नहाने के लिए गईं। बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन है लेकिन यह बंद था। गैस फैलने की वजह यह भी रही कि इसे निकलने का रास्ता नहीं मिला। घर में एक तरफ एक प्लेट में छोले रखे मिले। इनके सैंपल लिए गए। माना जा रहा है कि बाथरूम जाने से पहले मां, बेटियों ने छोले खाए थे।
विज्ञापन
बेटियों के शव को देखकर रोते परिजन
सोमवार सुबह डॉक्टरों के पैनल ने मां और दोनों बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में तीनों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत का कारण पता न चल सकने के कारण तीनों का बिसरा सुरक्षित रख दिया गया है।
इन बिंदुओं पर जांच
- ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि जो रितू और दोनों बेटियां बाथरूम से बाहर नहीं निकल पाईं?
- क्या एलपीजी इतनी तेजी से फैल सकती है कि इंसान को हिलने तक का मौका न मिले?
- एग्जॉस्ट फैन बंद था, लेकिन इसके जंगले से गैस बाहर क्यों नहीं निकली?
- किचन में एक प्लेट में रखे छोले थोड़े से ही क्यों खाए गए?
- कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि नहाने के दौरान पहले करंट फैला और फिर गैस लीक हुई?
इन बिंदुओं पर जांच
- ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि जो रितू और दोनों बेटियां बाथरूम से बाहर नहीं निकल पाईं?
- क्या एलपीजी इतनी तेजी से फैल सकती है कि इंसान को हिलने तक का मौका न मिले?
- एग्जॉस्ट फैन बंद था, लेकिन इसके जंगले से गैस बाहर क्यों नहीं निकली?
- किचन में एक प्लेट में रखे छोले थोड़े से ही क्यों खाए गए?
- कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि नहाने के दौरान पहले करंट फैला और फिर गैस लीक हुई?