{"_id":"6af3535765a0f363410195e5","slug":"siddharthnagar-news-altercation-over-urination-leads-to-assault-fir-registered-against-seven-individuals-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-167929-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लघुशंका के विवाद में मारपीट, सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लघुशंका के विवाद में मारपीट, सात पर प्राथमिकी
Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जाल्हेखोर गांव में रास्ते में लघुशंका करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला बीते शनिवार रात का है, जिसकी प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज हुई।
एक पक्ष से सुनीता ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि 7 नवंबर की रात करीब 8 बजे उनके दरवाजे पर प्रवीण लघुशंका कर रहे थे। विरोध करने पर प्रवीण, साधुरी, पानमती और खुशबू ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस पक्ष के चार लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।
दूसरे पक्ष से पानमती ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर पेशाब करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। शनि, योगेंद्र और सुनीता ने उन्हें व उनके परिवार के अन्य लोगों को भद्दी गालियां देते हुए लात-मुक्कों, डंडों और कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पक्ष के तीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।