फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. निशा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए की थी यह वारदात

Sat, 21 Nov 2020 05:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: accused killed doctor to pay the debt
डॉक्टर निशा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कमलानगर की कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार हुए चिकित्सक निशा सिंघल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उसने महिला चिकित्सक की हत्या और लूट कर्ज चुकाने के लिए की थी। वारदात के बाद आरोपी ने कई लोगों को रुपए दिए थे। सोने के गहनों को ठिकाने लगाने की तैयारी में था। उससे पहले मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी अभी एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती है। 

Agra doctor nisha singhal murder: accused killed doctor to pay the debt
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने डॉक्टर की बेटी एमिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 

Agra doctor nisha singhal murder: accused killed doctor to pay the debt
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

दंत चिकित्सक निशा सिंघल के शव का शुक्रवार देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार सुबह परिजन शव को अपने गांव रूपवास (भरतपुर) लेकर चले गए। वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। इस हत्याकांड ने सबको दहला दिया था। आरोपी शुभम ने बड़ी ही बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया था। हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। लहूलुहान निशा करीब डेढ़ घंटे तक घर में तड़पती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: accused killed doctor to pay the debt
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पकड़े गए आरोपी शुभम को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वह अभी एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती है। थाना कमला नगर पुलिस ने बताया कि कर्ज उतारने के लिए उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या के बाद भी कुछ लोगों को रुपए दिए थे। जिन लोगों को रुपए दिए थे, उनसे रकम बरामद की गई है। 
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: accused killed doctor to pay the debt
डॉ निशा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दहशत के पल 
3:30 बजे : हत्यारोपी बताया जा रहा युवक चिकित्सक के घर में घुसा।  
3:35 बजे : चिकित्सक निशा सिंघल का गला चाकू से रेत दिया। 
4:30 बजे : चिकित्सक के घर से बाहर निकला हत्यारोपी युवक।
5:00 बजे : डॉ. अजय सिंहल घर पहुंचे, घायल पत्नी, बच्चों को गाड़ी में बिठाया ।
5:20 बजे : निजी अस्पताल में डॉक्टर ने निशा को मृत बताया, बच्चे भर्ती किए।
5:45 बजे : पुलिस कावेरी कुंज में डॉ. निशा के घर पर पहुंची। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed