फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. निशा हत्याकांड: गला कटने के बाद डेढ़ घंटे तड़पती रहीं लहूलुहान डॉक्टर, खौफनाक थे वो पल

Sat, 21 Nov 2020 02:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: doctor suffering from pain for one and a half hours after throat slit
डॉक्टर निशा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कमलानगर की कावेरी कुंज कॉलोनी में डॉक्टर निशा सिंघल की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई। मृतका के मासूम बच्चों ने जब आंखों देखी बताई तो लोग सिहर उठे। बच्चों के अनुसार आरोपी युवक ने मोबाइल पर एप डाउनलोड करते-करते अचानक चाकू से हमला कर डॉक्टर निशा का गला रेत दिया था। इससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी और डेढ़ घंटे तक तड़पती रहीं। दोनों बच्चों ने दूसरे कमरे से इस खौफनाक मंजर को देखा। आरोपी ने बच्चों को भी मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने बेहोश होने का ड्रामा किया, जिससे आरोपी ने उन्हें मरा समझकर छोड़ दिया। 




Agra doctor nisha singhal murder: doctor suffering from pain for one and a half hours after throat slit
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से आए युवक ने दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। उसने डॉक्टर की बेटी एमिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को भी गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है।

Agra doctor nisha singhal murder: doctor suffering from pain for one and a half hours after throat slit
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे शाम साढ़े चार बजे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया। वह आधे घंटे में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में निशा का काफी खून बह गया। पति ही उन्हें और बच्चों को रवि हॉस्पिटल ले गए लेकिन तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। बच्चों को भर्ती किया गया है। बच्चों को गले पर चाकू से वार किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: doctor suffering from pain for one and a half hours after throat slit
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. निशा सिंघल के बच्चों ने पुलिस को बताया है कि टीवी रीचार्ज के लिए आए युवक ने मां से कहा था कि वह आज उनकी सारी टेंशन खत्म कर देगा और अगले ही पल उसने चाकू से गला रेत दिया। वे पास के कमरे से यह देख रहे थे। युवक ने मां से मोबाइल लेकर कहा था कि वह एप डाउनलोड कर रहा है जिससे टीवी रिचार्ज किया जा सकता है, इसके बाद आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: doctor suffering from pain for one and a half hours after throat slit
डॉ. निशा सिंघल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के अनुसार अंकल (हत्यारोपी युवक ) पहले भी घर आ चुका है, इसलिए वह उसे जानते हैं। उनका नाम शुभम है। उन्होंने ही घर में डिश लगाया था। वह रिचार्ज के लिए भी आते थे। दोपहर को उनसे पहले सब्जी वाला आया था। मां ने सब्जी लेने के लिए गेट खोला था। इसके बाद ही हत्यारोपी आ गया। वारदात के बाद आरोपी ने एक घंटे तक घर खंगाला और बैग में कैश जेवरात भरकर ले गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed