फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Major accident on Delhi-Jaipur highway: Dumper hits tree on divider and overturns into opposite lane

अलवर: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पेड़ से टकराकर दूसरी लेन में पलटा डंपर, परिचालक की मौत

Fri, 30 Oct 2026 05:34 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

राजस्थान के नीमराणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व परिचालक अंदर फंस गए।

विज्ञापन
Major accident on Delhi-Jaipur highway: Dumper hits tree on divider and overturns into opposite lane
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर नीमराणा के मोहलड़िया गांव के पास शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर जा रहा खाली डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पेड़ से टकराया और दूसरी लेन में पलट गया। हादसे के समय परिचालक केबिन में सो रहा था। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने या सड़क पर गाय के सामने आने की आशंका है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


पेड़ से टकराया डंपर, दूसरी लेन में पलटने से मची अफरा-तफरी
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर नीमराणा के मोहलड़िया गांव के समीप हाईवे किंग होटल के पास यह हादसा हुआ। खाली डंपर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर लगे बड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर डिवाइडर पार करते हुए जयपुर से दिल्ली जाने वाली लेन में पलट गया। हादसे में डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


केबिन में सो रहा था परिचालक, दोनों अंदर फंसे
हादसे के समय चालक डंपर चला रहा था, जबकि परिचालक केबिन में सो रहा था। टक्कर के बाद दोनों केबिन के अंदर फंस गए और अपने स्तर पर बाहर नहीं निकल सके। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नीमराणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में परिचालक को मृत घोषित किया
दोनों को तत्काल नीमराणा के सचखंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चालक का उपचार शुरू किया गया। फिलहाल मृतक परिचालक और घायल चालक के नाम-पते की जानकारी सामने नहीं आई है।

नींद की झपकी या गाय के सामने आने की आशंका
नीमराणा थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि डंपर दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहा था। आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हुआ होगा। वहीं, प्रारंभिक जानकारी में सड़क पर गाय के सामने आने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


दूसरी लेन में डंपर पलटने से यातायात प्रभावित
दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। डंपर के दूसरी लेन में पलटने से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed