{"_id":"5d5b7e588ebc3e897f76f9db","slug":"cricketer-poonam-yadav-photo-will-be-seen-in-eklavya-sports-stadium-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटियों के लिए रोल मॉडल हैं क्रिकेटर पूनम यादव, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के लिए रोल मॉडल हैं क्रिकेटर पूनम यादव, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगेगी तस्वीर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव की तस्वीर आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगेगी। पूनम का इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए चयन किया गया है। जिसके बाद उनकी तस्वीर स्टेडियम में लगाने का निर्णय लिया गया। खेल दिवस (29 अगस्त) पर उनको सम्मान मिलने के बाद यह तस्वीर लगा दी जाएगी।
2 of 5
क्रिकेटर पूनम यादव
- फोटो : Twitter/@poonam_yadav24
पूनम यादव की यह तस्वीर स्टेडियम के अंदर प्रवेश द्वार के सामने लगाई जाएगी। पूनम युवा खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। स्टेडियम में उनकी तस्वीर से नए खिलाड़ियों को और अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी।
3 of 5
क्रिकेटर पूनम यादव
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1990 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हॉकी इंडिया के पूर्व सदस्य ओलंपियन जगबीर सिंह और वर्ष 1972 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित एथलीट विजय सिंह चौहान की तस्वीर भी स्टेडियम में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एकलव्य स्टेडियम आगरा
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी स्टेडियम सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि खेल दिवस पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने के बाद स्टेडियम में क्रिकेटर पूनम यादव की तस्वीर लगेगी। इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव रीनेश मित्तल ने कहा कि पूनम यादव ने पूरी दुनिया में शहर का नाम रोशन किया है। स्टेडियम का यह फैसला स्वागत योग्य है। इससे युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) क्रिकेटर पूनम यादव और उनके कोच मनोज कुशवाहा को सम्मानित करेगी। सम्मान समारोह खेल दिवस के बाद होगा। डीसीएए के सचिव प्रकाश कौशल का कहना है कि यह एक अच्छा फैसला है। इससे खिलाड़ियों को खेलों में अपना कॅरियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। इस फैसला का स्वागत होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।